For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

डेढ़ मिनट के प्रोमो के लिए रेखा लेंगी इतनी मोटी फीस, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

'गुम है किसी के प्यार में' शो में लीप के बाद रेखा शो के नए किरदारों को फैंस से मिलवाएंगी। खबरों की मानें तो रेखा शो का प्रोमो 18 जून को शूट करेंगी।
05:03 PM Jun 19, 2023 IST | BHUP SINGH
डेढ़ मिनट के प्रोमो के लिए रेखा लेंगी इतनी मोटी फीस  जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

मुंबई। एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही 68 बरस की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी डिमांड कम नहीं हुई है। आज भी उन्हें फैंस भर-भरकर प्यार करते हैं। खबरें है कि पॉपुलर टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' 20 साल की लीप लेने जा रहा है। चर्चा तो यह भी है कि रेखा एक बार फिर से इस शो में एंट्री लेने जा रही हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि वो इस शो से मोटी फीस भी वसूल करेंगी। रेखा की फीस जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Adipurush Day 3 Collection: 300 करोड़ के पार पहुंचा ‘आदिपुरुष’ का कलेक्शन, 3 दिन में बना डाला रिकॉर्ड

सई और विराट का ट्रैक होगा खत्म

'गुम है किसी के प्यार में' शो लीप लेने के करीब पहुंच गया है। शो में विराट और सई का ट्रैक खत्म होने वाला है और लीप के बाद नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। लीप के बाद शो में नए किरदार जुड़ेंगे तो वहीं कई पुराने किरदारों की शो से छुट्‌टी हो गई है। वहीं कुछ ने खुद ही इस शो को अलविदा कह दिया है।

18 जून को होगा प्रोमो शूट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लीप के बाद रेखा इस शो के नए किरदारों को फैंस से मिलवाएंगी। खबरों की मानें तो रेखा शो का प्रोमो 18 जून को शूट करेंगी। दरअसल, रेखा को इस शो में स्पेशल अपीरियंस के लिए बुलाया जाएगा। ऐसा ही तब हुआ था जब इस शो की शुरुआत हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें:-Sunny Deol के बेटे Karan की शादी में शामिल नहीं हुईं हेमा मालिनी, इस वजह से बनाई थी दूरी

डेढ़ मिनट के प्रोमो के लेंगी 10 करोड़ रुपए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा इस शो का डेढ़ मिनट का प्रोमो शूट करने के लिए 10 करोड़ रुपए लेंगी। वहीं जब रेखा इससे पहले शो के प्रोमो में नजर आई थीं तो करीबन 5 से 7 करोड़ रुपए लिए थे। बता दें कि जब यह शो शुरू हुआ था तो भी रेखा प्रोमो में नजर आई थीं। उस वक्त फैंस को लगा था कि रेखा इस शो में नजर आएंगी। लेकिन बाद में पता चला था कि रेखा इस शो का प्रमोशन कर रही हैं। लेकिन रेखा की मौजूदगी वाले प्रोमो को अच्छा खास रिस्पॉन्स मिला था।

.