For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पाली नगर निगम बनने के बाद पहली महापौर बनी रेखा भाटी,भजनलाल सरकार ने की थी इसकी घोषणा

02:58 PM Sep 03, 2024 IST | Anand Kumar
पाली नगर निगम बनने के बाद पहली महापौर बनी रेखा भाटी भजनलाल सरकार ने की थी इसकी घोषणा

Pali Nagar Nigam:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी बजट घोषणा में पाली नगर परिषद को नगर निगम बनाने की जो घोषणा की गई थी उसको लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद अब इसपर काम शुरू हो चुका है। अब वर्तमान सभापति रेखा भाटी पाली नगर निगम की पहली मेयर बनी है। वही उपसभापति ललित प्रीतमानी उप महापौर यानी डिप्टी मेयर होंगे। आयुक्त की जगह अब आईएएस या सीनियर आरएएस अधिकारी होंगे। फिलहाल वर्तमान परिषद में 65 वार्ड हैं। निगम बनने से इनकी संख्या परिसीमन के बाद करीब 80 हो जाएगी।

Advertisement

जनवरी 2025 तक चनाव आगे बढाने की संभावना

सरकार ने पंचायत व निकाय के चुनाव एक साथ कराने की घोषणा की थी। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि जनवरी 2025 तक चुनाव आगे बढ़ाए जा सकते हैं। जब परिसीमन होगा, तब शहर के आसपास के 5 से 10 किमी के दायरे के गांव भी शामिल किए जाएंगे।

अब पाली को मिलेंगे बडे प्रोजेक्ट

तकनीकी टीम में एक्सईएन से ऊपर एसई तक का पद रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि अब बड़े प्रोजेक्ट मिलने से विकास के कार्य हो सकेंगे। वर्तमान में 50 लाख रुपए तक की स्वीकृति ही थी। अब 2 करोड़ की स्वीकृति का वित्तीय पावर होगा।

20 लाख तक के काम स्वीकृत का रहेगा कमिश्नर के पास अधिकार

पाली नगर परिषद से अब नगर निगम बनने के बाद पाली में अब विकास की गंगा बहेगी। कमिश्नर के पास 2 लाख की जगह 20 लाख तक के काम स्वीकृत करने के अधिकार होंगे। राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त आयोग की किस्तों में भी अनुपात अधिक होगा, हालांकि यह जनसंख्या व कार्य के आधार पर मिलते हैं। अब उम्मीद कर रहे हैं कि प्रदेश के बाकी नगर निगमों की तरह ही पाली शहर में भी अच्छी सड़कें होंगी। सीवरेज, ड्रेनेज की व्यवस्था सुधरेगी। जिससे यहां रहने वाले लोगो को राहत महसूस होगी।

.