होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Pushpa 2 : रश्मिका मंदाना ने शुरू की फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग, Allu Arjun का खतरनाक लुक देखकर उड़े फैंस के होश

06:34 PM Jun 28, 2023 IST | Mukesh Kumar

Pushpa 2 : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) 16 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस मूवी का पिछले साल से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि कुछ ही दिनों पहले इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें अल्लू अर्जुन जंगल में शेर के साथ खतरनाक अवतार में दिखाई आए थे।

यह खबर भी पढ़ें:-आखिरी बार ‘पटियाला बेब्स’ में नजर आई थीं Ashnoor Kaur जाने अब कहां हैं एक्ट्रेस

इस बीच एक खबर आ रही है कि रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म सेट से एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन दिया: "हैशटैग नाइटशूट"।

वह 'पुष्पा 2' में भी श्रीवल्ली की भूमिका निभाएंगी। रश्मिका ने अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें रणबीर कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेडी वांगा ने किया है, वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका रेनबो और वीएनआर ट्रायो में भी नजर आएंगी।

पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाका

बता दें कि साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार किया था। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 373 करोड़ का कारोबार किया था। फैंस ने इस मूवी के डॉयलोग का खूब पसंद किया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा को तमिल तेलुगु के साथ हिंदी में भी बहुत पसंद किया गया है, कोरोना के बढ़ते केस के बावजूद इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Next Article