For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rashifal September 2023: ग्रह-नक्षत्रों की बदलेगी चाल, इन 6 राशियों वालों की पलटेगी किस्मत, नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ

Rashifal September 2023: सितंबर में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इससे 12 में से 6 राशि वाले जातकों की किस्मत चमकेगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
12:57 PM Sep 01, 2023 IST | BHUP SINGH
rashifal september 2023  ग्रह नक्षत्रों की बदलेगी चाल  इन 6 राशियों वालों की पलटेगी किस्मत  नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ

Rashifal September 2023: सितंबर 2023 मासिक राशिफल ( Monthly Rashifal September 2023): सितंबर की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह काफी फलदायी और लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं सितंबर में किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को सावधान रहना होगा।

Advertisement

मेष (Aries September 2023 Rashifal)

सितंबर मेष राशि वाले जातकों के लिए औसल परिणाम लेकर आएगा। कॅरियर में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। काम में देरी हो सकती है, लेकिन लक्ष्य बनाकर चलें सफलता जरूर मिलेगी। धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस माह आपका बजट बिगड़ सकता है इसलिए सोच समझकर खर्चा करें। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-September 2023 Festivals: जानिए सितंबर में कब है जन्माष्टमी? गणेश चतुर्थी, प्रदोष व्रत और कब लगेगा श्राद्ध पक्ष

वृषभ (Taurus September 2023 Rashifal)

सितंबर वृषभ वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा और कॅरियर में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। खर्चों पर विशेष फोकस करना होगा। धन संबंधी समस्याओं के चलते जीवन थोड़ा डगमगा सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियां आएगी।

मिथुन (Gemini September 2023 Rashifal)

सितंबर में मिथुन राशि वाले जातकों के नौकरी के प्रबल योग बन रहे हैं। कॅरियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। हर कार्य में पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने कौशल से प्रभावित कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। पार्टनरशिप से भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कर्क (Cancer September 2023 Rashifal)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। कॅरियर के हिसाब से यह महीना बेहतर साबित होगा। नौकरी, व्यवसाय, रोजगार हर पेशे में तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में कोई अच्छा समझौता हो सकता है। शिक्षा के मामले में यह महीना एवरेज ही रहेगा और आपको खूब मेहनत करनी होगी।

सिंह (Leo September 2023 Rashifal)

सिंह राशी के जातकों के जीवन में सितंबर में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कॅरियर और रोजगार ठीक रहेंगे, लेकिन उग्र स्वभाव सफलता के आड़े आ सकता है। विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुष्टि का अभाव रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो सकता है। प्रेम-संबंधों की दृष्टि से भी समय औसत रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, भाई को नहीं लगता बहनों का आशीर्वाद

कन्या (Virgo September 2023 Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीनो बेहतर रहेगा। कुछ क्षेत्रों में आपका जीवन बेहतर रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर आपको सतर्क रहना पड़ेगा। कॅरियर के लिहाज यह माह नौकरीपेशा जातकों के लिए अनुकूल नहीं है। वहीं, व्यवसाय करने वाले जातकों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

तुला (Libra September 2023 Rashifal)

तुला राशि वाले जातकों के लिए सितंबर बहुत अच्छा रहने वाला है। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। व्यापार, कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। घर-परिवार में वैसे तो सब अच्छा रहने की उम्मीद है, लेकिन बाहरी लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक (Scorpio September 2023 Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर में काफी फायदा हो सकता है। कामकाज के हिसाब से यह महीना उत्साहजनक रहेगा। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सजग होकर प्रयास करें और लाभ ही होगा। आर्थिक दृष्टी से भी अच्छा समय रहेगा। धनागमन होता रहेगा। पारिवारिक सुख भी आपको भरपूर मिलेगा। वाणी को लेकर आपको सचेत रहने की जरूरत है।

धनु ( Sagittarius September 2023 Rashifal)

सितंबर आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कामकाज, नौकरी आदि में सफलता दिलाने वाला महीना होगा। धन-धान्य की प्रचुरता रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समय उत्साह और आनंद में बीतेगा। पठन-पाठन के लिए भी समय बहुत अच्छा और सफलता का है। प्रेम संबंधों के लिए तो स्थिति बहुत बेहतर रहेगी।

मकर (Capricorn September 2023 Rashifal)

मकर राशि वाले जातकों के लिए सितंबर का महीना औसत रहने वाला है। कामकाज के मामल में मिले-जुले प्रभाव वाला रह सकता है। कामकाज और कॅरियर के लिए महीने का उत्तरार्ध बेहतर होगा। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की नौकरी लगने के योग हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Guru Purnima Special : कुंडली में है दोष और नहीं है गुरू…तो ये काम जरूर करें

कुंभ (Aquarius September 2023 Rashifal)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए सितंबर का महीना औसत रहने वाला है। कॅरियर और कामकाज की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय सफलता वाला रह सकता है। काम के सिलिसले में भागदौड़ रहेगी, जिसके कारण घर-परिवार का भरपूर सुख मिल पाएगा। प्रेम संबंधों के लिए समय आनंददायक है।

मीन (Pisces September 2023 Rashifal)

यह महीना मीन राशि वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अतिरिक्त परिश्रम प्रयास की जरूरत होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी, प्रेम संबंधों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। अविवाहित जातकों के विवाह के रिश्ते आएंगे।

.