होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

मामा बना हैवान...7 साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म, हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो पीड़िता ने खोली पोल

03:01 PM Jan 15, 2024 IST | Sanjay Raiswal

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी मामा ने 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी खुद नाबालिग लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने मामा को राउंड अप कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। यह घटना बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र की है।

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि घटना रविवार दोपहर है। नाबालिग लड़की को लेकर उसका मामा ही यहां अस्पताल पहुंचा था। यहां डॉक्टर्स ने बच्ची को देखकर शक हो गया था कि उसके साथ रेप हुआ है। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी तो एसपी खुद अस्पताल पहुंच गईं। पुलिस को देखते ही आरोपी मामा वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने जब बच्ची से पूछा तो उसने आरोपी मामा की करतूतों की पोल खोल दी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वो अपने ननिहाल आई हुई थी। मामी बाजार चली गई तो उसे अकेला देखकर मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को राउंड अप कर लिया। उससे सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पीड़िता की उम्र दस साल से कम है। अब पोक्सो एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने की कार्रवाई…

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं लड़की के पास पहुंच गईं। जब लड़की ने सारी बात बताई। जिसके बाद एसपी ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को आरोपी के पीछे लगा दिया। पुलिस टीम ने कुछ ही देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल छत्तरगढ़ पुलिस इस पूरे मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है।

Next Article