होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

10 साल की मासूम से दरिंदगी, मां बाहर गई तो सौतेले पिता ने की हैवानियत

05:41 PM Jun 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal

सीकर। राजस्थान के सीकर में 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सौतेले पिता ने घर में अकेला देखकर बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मां के घर पहुंचने पर मासूम बच्ची ने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने रानोली थाने पहुंचकर आरोपी युवक खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रानोली थानाधिकारी कैलाश चंद यादव मामले की जांच कर रहे हैं।

सीकर ग्रामीण सीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां ने रानोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके लिवइन पार्टनर मुकेश भोपा ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला मजदूरी का काम करती है। आरोपी युवक बीते 1 महीने से बच्ची की मां के पास ही रह रहा था।

महिला का आरोप है कि 8 जून को जब वह किसी काम से बाहर गई। उसी समय आरोपी उसके घर में घुस गया। मासूम लड़की को अकेला देखकर उसके साथ रेप किया। जब मां घर पहुंची तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बिना शादी के ही पीड़िता की मां के साथ रह रहा था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। नामजद आरोपी की तलाश जारी है।

Next Article