होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'एनिमल' का टीजर जारी, खूंखार अंदाज में दिखे रणबीर कपूर, बॉबी देओल ने लूटी महफिल

Ranbir Kapoor Film Animal Teaser : अभिनेता रणबीर कपूर के बर्थडे पर फिल्म 'एनिमल' का टीजर जारी किया है। टीजर में रणबीर, रश्मिका मंदाना को मां बनाने की बात करते हैं। वहीं अनिल कपूर, रणबीर को चांटे जड़ते नजर आ रहे हैं।
11:35 AM Sep 28, 2023 IST | BHUP SINGH

Ranbir Kapoor Film Animal Teaser : अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का धांसू टीजर लॉन्च कर दिया गया है। टीजर में रणबीर कपूर बेहद ही खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह लड़ाई-झगड़ा और गोलबारी को तो बच्चों की तरह खेल रहे हैं। लेकिन 8 सेकंड में अभिनेता बॉबी देओल सारी लाइमलाइट लूट ले गए। फिल्म का टीजर रणबीर कपूर के बर्थडे पर शेयर किया गया है। टीजर से पहले फिल्म मेकर्स ने स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के दर्शकों से फिल्म का इंतजार करना पाना मुश्किल हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-रिलीज से पहले लीक हुई Fukrey 3, यूजर्स ने शेयर किए डाउनलोड के लिंक, यहां जानें पूरी सच्चाई!

रश्मिका बात रणबीर को नहीं हुई हजम

फिल्म का टीजर बेहद ही धांसू है इसमें कोई शक की बात नहीं है। अनिल कपूर और रणबीर कपूर बाप-बेटे के किरदार में नजर आ रहे हैं। जहां अनिल कपूर अपने बेटे से काफी निराश नजर आते हैं। टीजर की शुरुआत में रणबीर-रश्मिका के सामने अपने पिता बनने की इच्छा जाहिर करते हैं। जिसपर रश्मिका कहती हैं कि बिल्कुल अपने पिता की तरह। लेकिन ये बात रणबीर कपूर को जरा भी रास नहीं आती है।

इसके बाद टीजर में कहानी को फलैशबैक में भी दिखाया गया है। जहां अनिल कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर को एक बाद एक कई जोरदार तमाचे लगाते नजर आ रहे हैं। कहानी बाप-बेटे के रिश्ते और बदले पर बेस्ड नजर आती है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट होने की पूरी उम्मीद है। क्योंकि ये तो महज एक टीजर अभी पूरी कहानी तो बाकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-Tiger Zinda Hai-3 : 20 साल देश के लिए दांव पर लगाई जान, अब लोगों से सर्टिफिकेट मांग रहा टाइगर,

बॉबी देओल ने लूट महफिल

रणबीर कपूर, अनिलक और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में बॉबी देओल भी दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बात का अंदाजा टीजर में दिखाई गई 8 सेकंड के रोल से लगाया जा सकता है। एनिमल के टीजर में अंत में बॉबी देओल की एक झलक है। 8 सेकंड के अंदर बॉबी देओल अपनी छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं।

Next Article