For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

रणबीर की 'एनिमल' ने मचाया गदर, 'पठान' को पीछे छोड़ा, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Animal Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल ने पहले दिन तोड़ दिया शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड। कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई।
12:38 PM Dec 02, 2023 IST | BHUP SINGH
रणबीर की  एनिमल  ने मचाया गदर   पठान  को पीछे छोड़ा  पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Animal Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इस साल की शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणबीर की एनिमल ने पहले दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसमें से 63.80 करोड़ रुपए भारत में कमाए हैं।

Advertisement

पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रणबीर की एनिमल ने शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पठान ने पहले दिन दुनियाभर में 106 करोड़ का कलेक्शन किया और यह पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म थी। जबकि अब रणबीर की एनिमल ने पहले दिन 116 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख खान की ‘Dunki’ नया गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ आउट

ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो एनिमल की कमाई में शनिवार और रविवार को भारी उछाल देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले वीकेंड में ही 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। एनिमल की पहले दिन की कमाई के साथ रणबीर कपूर ने अपनी पिछली फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रणबीर कपूर की कॅरियर की बेस्ट फिल्म संजू और ब्रह्मास्त्र की कमाई को भी एनिमल ने पीछे छोड़ दिया है। संजूज ने पहले दिन 34.75 करोड़ तो वहीं ब्रह्मास्त्र ने दुनियाभर में 75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इसके साथ ही इस साल रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' भी पीछे छूट गई है।

जवान के करीब पहुंची एनमिल

हिंदी भाषा में सबसे बड़ी ओपनिंग इस साल शाहरुख खान की फिल्म जवान ने की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर उन्हीं की फिल्म पठान है। जवान ने पहले दिन 65.50 करोड़, पठान ने 55 करोड़ और अब एनिमल ने 54.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इससे पहले KGF ने 53.95 करोड़ और 53.25 करोड़ रुपए कारोबार किया था।

एनिमल हो सकती है रणबीर की सबसे बड़ी हिट

रणबीर कपूर ने अपने 16 के कॅरियर में 20 फिल्में की हैं जिसमें से 11 फिल्में फ्लॉप और 9 फिल्में हिट रही हैं। कॅरियर के हिसाब से रणबीर कपूर की एनिमल सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लवर बॉयज से अलग एंग्री यंग मैन का किरदार निभाया है। ट्रेलर में उनके खूंखार लुक ने सबको हैरान करके रख दिया था। इस किरदार के लिए रणबीर कपूर ने खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म किया है। 100 करोड़ के बजट में बनी एनिमल के लिए रणबीर कपूर ने 30 से 35 करोड़ के बीच फीस ली है। इससे पहले वह आमतौर पर 18-20 करोड़ रुपए ही फीस लेते थे।

यह खबर भी पढ़ें:-रणबीर कपूर की ‘Animal’ ने मचाया गदर, धांसू ओपनिंग करते हुए कमाएगी इतने करोड़, यहां जानें

.