For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

खत्म होने जा रहा 500 साल का लंबा इंतजार…अयोध्या में बने भव्य मंदिर में आज विराजेंगे प्रभु राम

राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। प्रभु श्रीराम आज अपने भक्तों पर कृपा बरसाने अयोध्या नगरी आ रहे हैं।
07:46 AM Jan 22, 2024 IST | Anil Prajapat
खत्म होने जा रहा 500 साल का लंबा इंतजार…अयोध्या में बने भव्य मंदिर में आज विराजेंगे प्रभु राम
Ram Lalla Pran Pratishtha Anushthan

Ram Lalla Pran Pratishtha Live : अयोध्या। राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। प्रभु श्रीराम आज अपने भक्तों पर कृपा बरसाने अयोध्या नगरी आ रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisement

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि आज दोपहर 12.20 बजे शुरू होगी। दोपहर एक बजे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से होगी। विभिन्न राज्यों 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना के साक्षी बनेंगे।

योगी पहुंचे… मोदी आज पहुचेंगे

भगवान श्रीराम पांच शताब्दियों के बाद सोमवार को अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इसको लेकर पूरी तैयारियां की ली गई है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अतिथि आने लग गए हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार रजनीकांत और सुपरस्टार धनुष प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने लखनऊ पहुंच गए हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम अयोध्या पहुंचे। आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा देश भर से तीन हजार अतिविशिष्ट लोगों और 4 हजार साधु-संतों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। सिनेमा, खेल, व्यापार जगत के दिग्गज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अयोध्या शहर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने की उम्मीद की जा रही है।

शाम में होगा दीप प्रज्वलन

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। शाम को अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। इसके साथ ही मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित की जाएगी। अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी। रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

राम मंदिर के साथ-साथ पूरी अयोध्या सजकर तैयार

नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो…यह गीत हम लंबे समय से सुनते आए हैं, लेकिन जिस रूप में आज मर्यादा पुरुषोत्तम की राजधानी अयोध्या नजर आ रही है, वैसा कभी पहले नहीं देखने को मिला। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर सजकर तैयार हो गया है। श्रीराम के मंदिर को फूलों से सजाया गया है। रामलला के नए घर को रौशनी से ऐसे संवारा गया है कि देखने वालों का मन आह्लादित हो उठे। मंदिर परिसर से लेकर गर्भगृह तक की अद्भुत शोभा मन मोहने वाली है। राम मंदिर ही नहीं, पूरी अयोध्या नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वागत में देवनगरी बनी हुई है।

अयोध्या और आसपास का माहौल राममय दिखाई देता है। अयोध्या को देव नगरी की तरह सजाने के काम में ‘राम नाम’ की गूंज ने उत्साह भरने का काम किया। राम मंदिर की सजावट कुछ ऐसी है कि नक्काशी के एक-एक नमूना रौशनी से नहाने के बाद मोतियों की तरह चमकने लगा। मंदिर के अंदर का मंडपम और उकेरी गईं कलाकृतियां मानो देव लोक की उत्कष्ट चित्रकला शैली का परिचय दे रही हों।

.