होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Weather Update: मौसम हुआ सुहाना, गर्मी के तेवर बदले, आगामी 2 दिन में बारिश के आसार

Rajasthan Weather Update: अप्रैल में पहले ही सप्ताह में बदले मौसम से लोगों को राहत। आने वाले दो दिनों में प्रदेशभर में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है।
10:35 AM Apr 03, 2024 IST | BHUP SINGH

Rajasthan Weather Update: जयपुर। अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिन से प्रदेश में मौसम में खासा बदलाव आया है और तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले चार दिन में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान में कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था।

वहां अब तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3-4 दिन में मौसम थौड़ा सुहावना हो होगा। दरअसल, दो दिन बाद फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Weather Update: 29 के बाद बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम

सुहाना हुआ मौसम

गर्मी का सीजन है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते पिछले दो दिन से मौसम सुहाना बना हुआ है। मार्च के अंतिम सप्ता में गर्मी ने अपने तीखे दिखाने शुरू कर दिए थे। ऐसे में लोगों को लग रहा था कि अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा देगी। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा और लोग झुलसने पर मजबूर होंगे। लेकिन अप्रैल के पहले सप्ताह में इसके उलट मौसम सुहाना हो गया है। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से फिर मौसम ठंडा होने वाला है। इस विक्षोभ का असर अगले दो दिन तक रहेगा।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

बाड़मेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 37.9 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 37.6 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 37.5 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 37.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 37.1 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस
करौली में 36.5 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 36.2 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 36.2 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 36.1 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 35.6 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 35.5 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 35.4 डिग्री सेल्सियस
भरतपुर में 35.0 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 34.7 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 34.0 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 33.4 डिग्री सेल्सियस
सवाई माधोपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 31.8 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 28.0 डिग्री सेल्सियस

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया…अप्रैल-मई में झुलसा सकती है लू

Next Article