होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Weather: 26 मार्च तक मौसम फिर लेगा करवट, गर्मी ने दिखाए तेवर, तपने लगा पश्चिमी राजस्थान, तापमान 39 डिग्री पार

Rajasthan Weather: गर्मी ने अभी से तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 39 डिग्री पार जा चुका हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च तक मौसम फिर करवट लेगा।
09:59 AM Mar 23, 2024 IST | BHUP SINGH

Rajasthan Weather: जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है। बाड़मेर, जैसलमेर और जिले में तो गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहां का तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस पार होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान के 40 डिग्री होने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को प्रदेश के बाड़मेर में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। इसी प्रकार विभिन्न जिलों में भी पारे में तेजी देखी गई। बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और जोधपुर में दिन में झुलसा देने वाली गर्मी रही। इन जिलों में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, धुलंडी तक यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-बदलेगा मौसम: दिन में धूप की चुभन-रात में ठंडी हवा का जोर, 23 जिलों में ओला वृष्टि की चेतावनी

आज कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को जयपुर में न्यूनतम तापमन 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं श्रीगंगानगर में न्यूनतम 20 डिग्री-अधिकतम 32 डिग्री, चूरू में न्यूनतम 20 डिग्री-अधिकतम 36 डिग्री, जोधपुर में न्यूनतम 19 डिग्री-अधिकतम 37 डिग्री, बीकानेर में न्यूनतम 20 डिग्री-अधिकतम 36 डिग्री, जैसलमेर में न्यूनतम 21 डिग्री-अधिकतम 36 डिग्री, उदयपुर में न्यूनतम 16 डिग्री-अधिकतम 34 डिग्री और कोटा में न्यूनतम 18 डिग्री-अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

फिर बदलेगा मौसम, बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने इस चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश की संभावनाएं भी जता दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिसंचरण में थोड़ा बदलाव होता नजर आ रहा है। ऐसे में संभावना है कि 26 और 27 मार्च को प्रदेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार है। जिन क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। उधर ठंडी हवाएं भी चलेंगी जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की भी संभावना है।

10 जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा

पश्चिमी राजस्थान सहित राजस्थान के 10 जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया है। राजधानी जयपुर में तापमान स्थिर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 19.6, जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 38.4 डिग्री सेल्सियस और जालौर में भी 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पिलानी (सीकर), जोधपुर, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर और सिरोही जिले का तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्डकिया गया। सिरोही में 35.6, श्रीगंगानगर में 34.8, अजमेर में 34.1, कोटा में 33.8, डबोक में 33.6, अलवर में 32.2, सवाई माधोपुर 31.9, धौलपुर में 31.6, संगरिया में 31.1, माउंट आबू में 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज कया गया।

यह खबर भी पढ़ें:-नए पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, हवाओं से बढ़ाई सर्दी

Next Article