For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

उत्तरकाशी में फंसे राजस्थान के सभी 400 तीर्थयात्री सुरक्षित

09:23 AM Sep 24, 2022 IST | Jyoti sharma
उत्तरकाशी में फंसे राजस्थान के सभी 400 तीर्थयात्री सुरक्षित

राजस्थान के लगभग 400 तीर्थयात्री उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण फंस गए हैं। यह तीर्थयात्री गंगोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तरकाशी जिले में गबनानी के पास भूस्खलन के कारण फंस गए। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कमांडेंट राज कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात राजस्थान के तीर्थयात्रियों के उत्तरकाशी में फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सुष्मित विश्वास ने उत्तराखंड में अपने समकक्ष पुलिस अधिकारियों-दीपम सेठ व डॉ. पीवीके प्रसाद से संपर्क कर घटना की जानकारी ली।

Advertisement

गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे 400 तीर्थयात्री

उन्होंने बताया कि राजस्थान के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से बात कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचवाया और उनके रहने-खाने की व्यवस्था भी करवाई। राजस्थान के लगभग 400 तीर्थयात्री उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण फंस गए हैं। यह तीर्थयात्री गंगोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तरकाशी जिले में गबनानी के पास भूस्खलन के कारण फंस गए। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कमांडेंट राज कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात राजस्थान के तीर्थयात्रियों के उत्तरकाशी में फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सुष्मित विश्वास ने उत्तराखंड में अपने समकक्ष पुलिस अधिकारियों-दीपम सेठ व डॉ. पीवीके प्रसाद से संपर्क कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राजस्थान के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से बात कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचवाया और उनके रहने-खाने की व्यवस्था भी करवाई।

ज्यादातर यात्री भीलवाड़ा-अजमेर के

उत्तराखंड प्रशासन की तरफ से बताई जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण हुए भूस्खलन से उत्तरकाशी और हर्षिल (हलगू गार्ड एवं गबनानी) के बीच का सड़क मार्ग गुरुवार शाम से ही अवरुद्ध है। राजस्थान समेत अन्य राज्य के कई नागरिक घटनास्थल पर फंसे हुए हैं। गुप्ता के अनुसार, अभी तक किसी भी तीर्थयात्री के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा, अजमेर और अन्य जगहों के करीब 400 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचवाया गया है। गुप्ता के मुताबिक, तीर्थयात्रियों के रहने और खाने की उचित व्यवस्था भी करवाई गई है। साथ ही उनसे बात कर स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही सहायता की जानकारी ली गई है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

उत्तरकाशी में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ा है। इसकी वजह से चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्गहलगू
गार्ड के पास लगातार भूस्खलन के चलते यह बंद है, वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे चारधाम यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में फंसे यात्रियों का कहना है कि यहां पर खाने-पीने और रहने दिक्कतें हो रही हैं। चारधाम यात्रियों का कहना है कि उनके साथ बुजुर्ग भी हैं। बुजुर्गों को दवाइयों की आवश्यकता है, लेकिन मार्ग बंद होने से पिछले तीन दिनों से काफी परेशान है।

यह भी पढ़ें- लम्पी के इलाज के अभाव में गोवंश की मौत पर बढ़ा गुस्सा, गौ रक्षा के लिए विधानसभा घेराव, पुलिस के ‘फटके ’ से कई घायल

.