होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023 : इन 7 ताकतवर महिलाओं ने ठोकी चुनावी ताल...विरोधियों के छूट रहे पसीने

Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों चुनाव प्रचार-प्रसार में अपना दमखम दिखाने में जुटी हुई हैं। विधानसभा चुनाव में आपको ऐसी 7 महिला नेता भी नजर आएंगी, जिसनके सामने विरोधियों के पसीने छूट जाते हैं।
03:24 PM Nov 15, 2023 IST | BHUP SINGH

Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों चुनाव प्रचार-प्रसार में अपना दमखम दिखाने में जुटी हुई हैं। विधानसभा चुनाव में आपको ऐसी 7 महिला नेता भी नजर आएंगी, जिसनके सामने विरोधियों के पसीने छूट जाते हैं। आइए जानते हैं उन महिला नेताओं के बारे में।

वसुंधरा राजे

वसुधंरा राजे की उम्र 70 साल है। वह तीन बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वसुंधरा राजे पांच बार सांसद, चार बार विधायक और तीन बार केंद्रीय मंत्री रही हैं। इस बार भी वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

दीया कुमारी

बीजेपी की सासंद दीया कुमारी भी विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। वह विद्याधर नगर सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। दीया कुमारी एक बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं। वह इस बार तीसरी बार मैदान में हैं। राजस्थान में दीया कुमार को वसुंधरा राजे का विकल्प माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि बीजेपी चुनाव जीती तो उन्हें सीएम बना सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:-सियासत के गजब रंग…कहीं पिता-बेटी तो कहीं पति-पत्नी आमने-सामने, सपेरे से लेकर चाय वाला तक रण में

दिव्या मदेरणा

कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा 39 साल की हैं। वह ओसियां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। साल 2018 में दिव्या मदेरणा ने बड़ी जीत दर्ज की थी। एक बार फिर कांग्रेस ने दिव्या को चुनावी मैदान में उतारा है। ओसियां की जनता उनकी जीत पक्की मान रही है।

कृष्णा पूनिया

कृष्णा पूनिया वर्तमान में सादुलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने उन्हें फिर से सादुलपुर से मौका दिया है। खास बात यह है कि 1993 के बाद नहीं जीत पाई है। तब यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

अनीता भदेल

बीजेपी नेता अनीता भदेल 20 साल से लागातार चुनाव जीतकर विधायक बनती आ रही हैं। वह एक बार फिर राजस्थान सरकार में मंत्री भी रही हैं। इस बार भी अनीता भदले अजमेर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

दीप्ति माहेश्वरी

भारतीय जनता पार्टी की राजसमंद सीट से वर्तमान विधायक दीप्ति माहेश्वरी दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। उनकी मां दिवंगत किरण माहेश्वरी मंत्री रह चुकी हैं। वह बड़ा नाम है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘BJP ने कराई थी कन्हैया की हत्या’ CM गहलोत ने पूछा-NIA क्यों नहीं दिलवा पाई अब तक दोषियों को सजा

सिद्धि कुमारी

बीकानेर राजघराने की पूर्व महारानी सिद्धि कुमारी बीजेपी से विधायक हैं। बीकानेर पूर्व से 2008 से लगातार तीन बार विधायक रह चुकी हैं। इस बार भी बीजेपी ने इन्हें बीकानेर पूर्व से मैदान में उतारा है।

Next Article