होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan : सीएम के गृह जिले में आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, OBC पर रहेगा फोकस

10:08 AM Aug 31, 2022 IST | Jyoti sharma

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के गृह जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। शाह 10 सितंबर को भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Punia) ने बताया कि ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संभाग के बूथ अध्यक्षों का एक सम्मेलन पार्टी ने प्रस्तावित किया है।

ओबीसी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उद्घाटन

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मौजूद रहेंगे। पूनियां ने बताया कि ओबीसी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उद्घाटन और समापन समारोह में प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। साथ ही उस संभाग के बूथ अध्यक्षों का एक सम्मेलन पार्टी ने प्रस्तावित किया है। केन्द्रीय गृहमंत्री शाह इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पूनियां ने कहा कि कांग्रेस में अंतर्कलह अभी बरकरार है। इसके कारण राजस्थान की कानून व्यवस्था को, किसानों को, नौजवानों को, महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है।

Next Article