For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

चौधरी को किसान बोर्ड और बाजौर को सैनिक कल्याण बोर्ड की कमान

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ऐन पहले शनिवार को ही प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 7 बड़ी राजनीतिक नियुक्तियां की। आयोग, बोर्ड और निगमों में सात नेताओं को अध्यक्ष बनाया है।
08:31 AM Mar 17, 2024 IST | BHUP SINGH
चौधरी को किसान बोर्ड और बाजौर को सैनिक कल्याण बोर्ड की कमान

जयपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ऐन पहले शनिवार को ही प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 7 बड़ी राजनीतिक नियुक्तियां की। आयोग, बोर्ड और निगमों में सात नेताओं को अध्यक्ष बनाया है। राजनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले किसान आयोग, देवनारायण बोर्ड, एससी वित्त निगम, सैनिक कल्याण समिति में बीजेपी नेताओं को अध्यक्ष बनाया है। इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के आदेश अलग से जारी होंगे।

Advertisement

इन नेताओं को मिली नियुक्ति

नागौर से पूर्व बीजेपी सांसद सीआर चौधरी को राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष पद और जोधपुर से पूर्व बीजेपी सांसद जसवंत विश्नोई को जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। ओमप्रकाश भडाना को देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष, पूर्वविधायक प्रेम सिंह बाजौर को राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति में अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रहलाद टाक को यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष बनाया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव, जाने पूरा कार्यक्रम

राजेंद्र नायक को राजस्थान राज्य एससी वित्त निगम अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। राजेंद्र एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। रामगोपाल सुथार को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। पश्चिमी राजस्थान में प्रभावशाली विश्नोई समाज से आने वाले जसवंत विश्नोई को राजनीतिक नियुक्ति देकर सियासी मैसेज देने के साथ उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया गया है।

छह बड़ेवोट बैंक साधने का प्रयास

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक नियुक्तियां देकर बीजेपी सरकार ने बड़ेवोट बैंक को मैसेज देकर साधने का प्रयास किया है। जाट, राजपूत, विश्नोई, गुर्जर, एससी, मूल ओबीसी को साधा गया है। किसान आयोग अध्यक्ष पद पर सीआर चौधरी को नियुक्ति देकर जाट वर्ग को मैसेज देने का प्रयास किया है।

भडाना को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर गुर्जर समाज को साधने का प्रयास किया है। सैनिक कल्याण समिति में पूर्वविधायक प्रेम सिंह बाजौर को नियुक्ति देकर राजपूत समाज को मैसेज देने का प्रयास किया है। एससी वित्त विकास निगम के जरिए दलित वोटर्स, माटी कला बोर्ड और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के जरिए मूल ओबीसी को मैसेज दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘कांग्रेस नेतृत्व नशे में है, बच्चे को टिकट देकर मेरा अपमान किया’ BJP का दामन थामते ही करण सिंह यादव का पलटवार

.