होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

DA Hike : केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया तोहफा, 4% बढ़ाया महंगाई भत्ता

02:17 PM Mar 25, 2023 IST | Jyoti sharma

राजस्थान के राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है। कर्मचारियों का सरकार ने DA यानी महंगाई (DA Hike) भत्ता बढ़ा दिया है। प्रदेश के वित्त विभाग ने आज आदेश जारी करते हुए राज्य कर्मचारियों और पेंशन धारियों के 4% डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। बता दें कि कल ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारियों का 4% डीए बढ़ाने के आदेश दिए थे।

इससे पहले 30 अक्टूबर को 2022 को राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए में 9 से 15% तक की वृद्धि की थी। यह राशि उन्हें जुलाई 2022 से मिलने लगी थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से 38% के स्थान पर 42% महंगाई भत्ता देय होगा। कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रूपए वहन करेगी।

इस निर्णय से लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।

केंद्र के बराबर ही DA की दर तय करती है राज्य सरकार

बता दें कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए जो DA की दर तय करती है ।उसी के बराबर राजस्थान सरकार अपने राज्य कर्मचारियों और पेंशन धारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसलिए हर बार की तरह जैसे ही इस बार केंद्र सरकार ने कल अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाया था, आज राज्य सरकार ने भी इस दर के बराबार ही DA बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं।

GPF खाते में जाएगी राशि

इसके मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 1 जनवरी 2023 से प्रभावी 38% से 42% तक संशोधित की गई है। कर्मचारियों की 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक के महंगाई भत्ते की राशि राजस्थान के प्रावधानों के मुताबिक जीपीएफ खाते में जमा होगी। वहीं नकद भुगतान 1 अप्रैल 2023 से देय होगा यानी अप्रैल महीने का वेतन 1 अप्रैल 2023 को देय होगा।

Next Article