For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Election: बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद फूटे बगावत के सुर! टेंशन के बीच हाईकमान हुआ अलर्ट

राजस्थान में भाजपा की पहली सूची आने के बाद से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह दिल्ली हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है।
10:10 PM Oct 10, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
rajasthan election  बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद फूटे बगावत के सुर  टेंशन के बीच हाईकमान हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में भाजपा की पहली सूची आने के बाद से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह दिल्ली हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। अरुण सिंह चार्टर विमान द्वारा जोधपुर से जयपुर के लिए हो गए है। आज रात में ही सिंह जयपुर से दिल्ली जाएंगे। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद पैदा असंतोष के लेकर पार्टी आलाकमान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से फिडबैक ले सकता है।

Advertisement

पहली लिस्ट आने के बाद से लगातार विरोध

भाजपा की पहली लिस्ट ने पार्टी आलकामना की टेंशन को बढ़ा दिया है। 41 नामों की पहली लिस्ट में कई जगह पर प्रबल दावेदारों के नाम शामिल नहीं होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया से उठी आवाज आज सड़को पर भी देखने को मिली है। बीजेपी कार्यालय पर पर आज विभिन्न दावेदारों के समर्थको ने अपना विरोध दर्ज करवाया है।

किस किस सीट पर हो रहा विरोध

  • तिजारा (टिकट- सांसद बालकनाथ) - विरोध- पूर्व विधायक मामन यादव
  • झोटवाड़ा (टिकट- सांसद राज्यवर्धन राठौड़) - विरोध- पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत और आशूसिंह सूरपुरा
  • कोटपूतली (टिकट- हंसराज पटेल गुर्जर) - विरोध- यादराम जांगल और मुकेश गोयल
  • देवली-उनियारा (टिकट- विजय बैंसला) - विरोध- राजेन्द्र गुर्जर
  • किशनगढ़ (टिकट- सांसद भागीरथ चौधरी) - विरोध- विकास चौधरी
  • नगर (टिकट- जवाहर सिंह बेडम) - विरोध- पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर
  • बानसूर (टिकट- देवी सिंह शेखावत) - विरोध- पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा
  • सांचौर (टिकट- सांसद देवजी पटेल) - विरोध- दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी
  • झुन्झूनूं (टिकट- बबलू चौधरी) - विरोध- राजेन्द्र भाम्बू
  • लक्ष्मणगढ़ (टिकट- सुभाष महरिया) - विरोध- भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवा
  • डूंगरपुर (टिकट- बंसीलाल कटारा) - विरोध- माधवल वाराहाट
  • बानसूर (टिकट- देवी सिंह शेखावत)- विरोध रोहिताश शर्मा और महेंद्र यादव

.