होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023: मतदान प्रतिशत बढ़ा तो BJP प्रभारी अरुण सिह बोले- बढ़ी हुई वोटिंग कांग्रेस के प्रति आक्रोश

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सभी पार्टियां अपने नतीजों पर मंथन करने में जुट गई हैं। इसी सिलसिले में आज बीजेपी ने चुनाव नतीजों से पहले मंथन किया।
03:36 PM Nov 27, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सभी पार्टियां अपने नतीजों पर मंथन करने में जुट गई हैं। इसी सिलसिले में आज बीजेपी ने चुनाव नतीजों से पहले मंथन किया। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अरुण सिंह, सीपी जोशी और नारायण पंचारिया मौजूद रहे है।

प्रधानमंत्री के दौरों से बना माहौल

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा-प्रधानमंत्री के दौरों से माहौल बना है। प्रदेश में वोटिंग के आकड़े बढ़ने के पीछे अरुण सिंह बोले- बढ़ी हुई वोटिंग कांग्रेस के प्रति आक्रोश था। कांग्रेस के कुराज के खिलाफ, प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। 3 को पता चलेगा कांग्रेस की लोकप्रियता कितनी थी। बहन बेटियों पर अत्याचार और जंगलराज के खिलाफ महिलाओं ने भाजपा को वोट किया।

बीजेपी की सरकार बनने जा रही- सीपी जोशी

ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और राज्य में ऐतिहासिक मतदान हुआ है। अब 3 दिसंबर को फैसला बीजेपी के पक्ष में आएगा। क्योंकि जनता ने बीजेपी और मोदी जी के साथ चल रही है। कांग्रेस के जाने और भाजपा के आने का समय आ गया है। भाजपा को जनता से अपार समर्थन और प्यार मिला है। पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। अब बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

3 दिसंबर को आएंगे परिणाम

प्रदेश में तीन दिसंबर को परिणाम आने वाले है। इसी के बाद स्थिति क्लिय होगी की प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। हालांकि दोनों ही पार्टियां हार-जीत का समीकरण बैठाने में लगी हुई है। जानकारों का मानना है कि पार्टियां बागी और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले लोगों के संपर्क में भी है।

Next Article