होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023: BJP की सीटों पर घटा, कांग्रेस की सीटों पर बढ़ा मतदान, क्या कहते है आंकड़े? देखिए

राजस्थान में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा यह तो समय ही बताएंगा, लेकिन उससे पहले दोनों ही पार्टियां राजस्थान में अपनी पार्टी के सरकार बनाने का दम भर रही है। इस बार 75.45 फीसदी मतदान हुआ।
07:58 PM Nov 27, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा यह तो समय ही बताएंगा, लेकिन उससे पहले दोनों ही पार्टियां राजस्थान में अपनी पार्टी के सरकार बनाने का दम भर रही है। इस बार 75.45 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में 0.73 प्रतिशत मतदान की बढ़ोतरी हुई है। इस में गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा विधायकों वाली 67% सीटों पर मतदान गिरा है, जबकि कांग्रेस विधायकों की सीटों 55% सीटों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ा है।

भाजपा विधायकों वाली 67% सीटों पर मतदान गिरा

एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो 199 में से उन लगभग 160 सीटों के मतदान की पड़ताल में चौंकाने वाली स्थिति देखने को मिल रही है। जहां कांग्रेस-भाजपा विधायक मैदान में हैं। भाजपा विधायकों वाली 67% सीटों पर मतदान गिरा है, जबकि कांग्रेस विधायकों की सीटों 55% सीटों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ा है।

कहा पर बढ़ा मतदान का प्रतिशत

प्रदेश में मौजूदा विधायक प्रत्याशियों की कुल 160 में से 87 सीटों पर मतदान का प्रतिशत गिरता हुआ नजर आया है, जबकि 73 पर बढ़ा मतदान का प्रतिशत बढा है। कांग्रेस में जहां विधायक मैदान में हैं, उनमें 52 सीटों यानी 55% पर मतदान प्रतिशत बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जबकि 46 सीटों यानी 45% पर गिरा है। भाजपा के विधायक जहां पर मैदान में हैं, उनमें 41 सीटों 67% पर मतदान प्रतिशत गिरा है। 21 सीटों यानी 33% पर बढ़ा।

0.73 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी

प्रदेश में 25 नवम्बर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। अब 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस वर्ष 75.45 फीसदी मतदान प्रतिशत रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2023 में 0.73 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई।

Next Article