For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Election 2023: नं 1 राजस्थान निर्माण हेतु CM गहलोत के ये 7 संकल्प, प्रदेशवासियों को दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। सीएम ने अपने बधाई देते हुए कांग्रेस के 7 संकल्पों के बारे में भी बताया है
04:35 PM Nov 12, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
rajasthan election 2023  नं 1 राजस्थान निर्माण हेतु cm गहलोत के ये 7 संकल्प  प्रदेशवासियों को दी बधाई

Ashok Gehlot on Diwali: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। सीएम ने बधाई देते हुए कांग्रेस के 7 संकल्पों के बारे में भी बताया है। जिसमें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में दी गईं कांग्रेस की 7 गारंटियों का जिक्र किया गया है।

Advertisement

नं 1 राजस्थान निर्माण हेतु ये 7 संकल्प

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीटर एक पर लिखा- दीपावली के शुभ अवसर पर #कांग्रेस_की7गारंटी से नं 1 राजस्थान निर्माण हेतु ये 7 संकल्प लिए -

1- ये राजस्थान को नंबर 1 बनाने का संकल्प लेने की दीपावली है।

2- ये राजस्थान को महंगाई से राहत देने के संकल्प को मजबूत करने की दीपावली है।

3- ये गरीब, दीन-दुखी और मरीजों की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली दीपावली है।

4-ये हमारे युवाओं को अच्छी शिक्षा का संकल्प लेने की दीपावली है।

5- ये हमारे घरों की लक्ष्मी माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी देने वाली दीपावली है।

6-ये हमारे किसानों की खुशहाली को बढ़ाने का संकल्प लेने वाली दीपावली है।

7- ये हमारे कर्मचारियों की भविष्य की सुरक्षा मजबूत करने वाली दीपावली है।

आप सभी को संकल्प वाली इस दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

1 लाख 56 हजार दीये जलाकर दीपावली मनाई

इससे एक दिन पहले जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में 1 लाख 56 हजार दीये जलाकर दीपावली मनाई गई। इस दौरान जयपुर सांगानेर के प्रत्याशी पुष्पेंद्रभारद्वाज, मालवीय नगर की प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा, किशनपोल केप्रत्याशी अमीन कागजी, विद्याधर नगर के प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल, हवामहल के प्रत्याशी आरआर तिवारी और आदर्श नगर के प्रत्याशी रफीक खान मौजूद रहे।

.