For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में पार्टी छोड़कर आए लोगों को मौका, कांग्रेस और RLP का बिगड़ा गणित

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार 2 नवंबर को 58 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 7 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। साथ ही एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए दर्शन सिंह, सुभाष मील और उदयलाल डांगी को भी टिकट दिया गया है।
06:29 PM Nov 02, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
rajasthan election 2023  बीजेपी की तीसरी लिस्ट में पार्टी छोड़कर आए लोगों को मौका  कांग्रेस और rlp का बिगड़ा गणित

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार 2 नवंबर को 58 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 7 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। साथ ही एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए दर्शन सिंह, सुभाष मील और उदयलाल डांगी को भी टिकट दिया गया है। निर्दलीयों पर भी बीजेपी ने भरोसा जताया है। आइए देखते है तीसरी लिस्ट में क्या कुछ खास है।

Advertisement

कांग्रेस-

  1. दर्शन सिंह गुर्जर- करौली से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता रहे है। बुधवार 1 नवंबर को ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए है। आज बीजेपी ने करौली से अपना प्रत्य़ाशी घोषित कर दिया है।
  2. सुभाष मील- खडेला से कांग्रेस से दावेदारी कर रहे सुभाष मील को पार्टी ने टिकट ने दिया। जिसके बाद मील से बीजेपी ज्वाइन कर ली. आज बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची में उन्हें खंड़ेला से अपना प्रत्याशी बना दिया है।

बसपा-

  1. जगत सिंह- 2018 में जगत सिंह ने अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था अब पार्टी ने उन्हें नदबई से मैदान में उतारा है।
  2. बन्नाराम मीणा- राजगढ़ की विधानसभा से 2018 का चुनाव पार्टी से बागी होकर लड़ा था। हालांकि उस चुनाव में बन्नाराम मीणा को हार का सामना करना पड़ा। बन्नाराम अलवर में डेयरी चेयरमेन रह चुके है।
  3. सुखराम कोली

RLP-

  1. हाल ही में आरएलपी से बीजेपी में ज्वाइन होने वाले रेवंतराम डांगा को पार्टी खंवीसर से मैदान में उतारा है। मुंडवा से वर्तमान में रेवंतराम प्रधान है।
  2. आरएलपी से बीजेपी में आए उदयलाल डांगी को बीजेपी ने वल्लभनगर विधानसभा से मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि वल्लभनगर उपचुनाव में उदयलाल डांगी आरएलपी की तरफ से मैदान में उतरे थे जिनको 45 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वो यहां से दूसरे नंबर पर रहे थे।

निर्दलीय

  1. कुलदीप धनखड़
  2. रमेश खींची
  3. धनसिंह रावत

.