For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Election 2023: दांतारामगढ़ सीट पर अनोखा चुनावी घमासान, आमने सामने उतरे पति-पत्नी!

जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मध्यनजर 6 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सीकर, फतेहपुर, दांतारामगढ़, खंडेला, कोटपुतली और भरतपुर की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
03:52 PM Oct 24, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
rajasthan election 2023  दांतारामगढ़ सीट पर अनोखा चुनावी घमासान  आमने सामने उतरे पति पत्नी

Dantaramgarh Assembly Election 2023: जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मध्यनजर 6 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सीकर, फतेहपुर, दांतारामगढ़, खंडेला, कोटपुतली और भरतपुर की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दांतारामगढ़ से जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रीटा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि डॉ. रीटा सिंह के पति वर्तमान में दांतारामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक है और वो भी इस सीट से कांग्रेस पार्टी से एक बार फिर टिकट मांग रहे है। विधायक वीरेंद्र सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरते है तो पति पत्नी चुनाव में आमने सामने होगे।

Advertisement

चौधरी का चुनाव लड़ना तय

राजस्‍थान में पति के सामने पत्‍नी के चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें तो उसी समय तेज हो गई थी जब 14 अगस्‍त को रीटा सिंह ने जयपुर में सिविल लाइंस स्थित जेजेपी के प्रदेश कार्यालय में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अजय चौटाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्‍यता को ग्रहण किया था। अब जेजेपी पार्टी ने पार्टी ने दांतारामगढ़ से रीटा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।

कौन हैं रीटा सिंह?

रीटा सिंह राजस्‍थान की राजनीति में कोई नया चेहरा नहीं है। कांग्रेस की टिकट पर रीटा सिंह सीकर की जिला प्रमुख रह चुकी हैं। रिटा सिंह कांग्रेस के दिग्‍गज नेता व पीसीसी के पूर्व चीफ नारायण सिंह की पुत्रवधू हैं। रिटा के पति वीरेंद्र सिंह वर्तमान में दांतारामगढ़ में कांग्रेस विधायक हैं। रिटा सिंह ने विधानसभा चुनाव 2018 में दांतारामगढ़ से कांग्रेस का टिकट मांगा था।

रीटा सिंह ने जब दांतारामगढ़ से जीता चुनाव

साल 1995 में रिटा चौधरी ने पहली बार दांतारामगढ़ पंचायत समिति से सदस्‍य का चुनाव जीता था। फिर प्रधान का चुनाव दो वोटों से हार गईं। साल 2010 में सीकर जिला परिषद सदस्‍य का चुनाव लड़ा और 2015 तक सीकर की जिला प्रमुख रहीं। साल 2014 में सचिन पायलट के पीसीसी चीफ रहते रीटा सिंह ने कांग्रेस प्रदेश सचिव का पद संभाला। अभी वर्तमान में रीटा सिंह को जेजेपी राजस्‍थान में महिला मोर्चा अध्‍यक्ष पद पर है।

.