होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023: 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, शाहपुरा में प्रियंका बोली- राजस्थान में 2 लाख रोजगार...

प्रियंका गांधी ने आज जयपुर के शाहपुरा कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव को समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने स्थानीय विधायक अलोक बेनीवाल पर निशाना साधा है।
03:31 PM Nov 22, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी ने आज जयपुर के शाहपुरा कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव को समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने स्थानीय विधायक अलोक बेनीवाल पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि आलोक बेनीवाल को कांग्रेस ने खूब प्यार दिया। शाहपुरा को जिला बनाने की मांग यहां की जनता कर रही है लेकिन आपके विधायक ने यह मांग हमे बताई ही नहीं।

भाजपा धर्म-जाति के नाम पर मांगती हैं वोट

प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश से राजस्थामन की तुलना करते हुए कहा कि 10 साल से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है इसके बाद भी भाजपा के नेता केवल धर्म-जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं। तो 18 साल से सरकार रही आप काम पर वोट क्यों नहीं मांगते? मैंने जब गहलोत जी से पूछा कि राजस्थान में कितने रोजगार दिलवाए हैं? तो उन्होंने कहा कि दो लाख दिलवाएं हैं और एक लाख प्रोसेस में हैं।

हमने किसानों का कर्ज माफ किया

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने किसानों का कर्ज माफ किया है। भाजपा ने किसी प्रदेश में किसानों का क्या कर्ज माफ किया है? कृषि कानून पर सरकार को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि काले कानूनों के खिलाफ जब किसान देश में आंदोलन कर रहा था तब भाजपा के मंत्री के बेटा किसानों को जीप के नीचे कुचल रहा था। काले कानूनों को लेकर इन्होंने कभी कोई सुनवाई नहीं। जब चुनाव आया तो काले कानून माफ किए।

कर्ज माफी और OPS पर रखी बात

जहां जहां पर कांग्रेस की सरकार है वहां वहां हमने कर्ज माफ किए है। सरकारी कर्मचारी रो रहा है, कह रहा है कि हमारी पुरानी पेंशन वापस दे दो।

महिलाओं के लिए योजना

केंद्र सरकार इतनी महंगाई बढ़ा रही है कि प्रदेश की सरकार को राहत के कैंप लगाने पड़ रहे हैं। यहां 500 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है, केजी से पीजी तक महिलाओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा, महिलाओं के रोडवेज में आधा किराया। आप देख सकते हैं कि भाजपा की नीतियां कैसे लागू होंगी। कांग्रेस जो बिजली बिल फ्री कर रही है, पुरानी पेंशन योजना लागू की है वो सब बंद हो जाएंगी।

Next Article