होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023: चित्तौड़गढ़ में बढ़ी BJP की मुश्किलें, चंद्रभान सिंह लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव!

दूसरी लिस्ट से चितौड़गढ़ से वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह का टिकट कटने का भारी विरोध लगातार जारी है। जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा से वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी को बीजेपी ने चितौड़गढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए भेजा है।
07:09 PM Oct 25, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Rajasthan Election 2023: दूसरी लिस्ट से चितौड़गढ़ से वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह का टिकट कटने का भारी विरोध लगातार जारी है। जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा से वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी को बीजेपी ने चितौड़गढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। चंद्रभान सिंह के समर्थक नरपत सिंह का विरोध कर रहे है। इस बीच जानकारों की माने तो चंद्रभान सिंह निर्दलीय ताल ठोक सकते है। जल्द ही वो अपना नामांकन भी भरने का एलान कर सकते है। हालांकि, यहां से नरपत सिंह राजवी भी दो बार विधायक रह चुके हैं।

निर्दलीय ठोक सकते है ताल

मंगलवार 24 अक्टूबर को चितौड़गढ़ में हुए युवा सम्मेलन में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का भाषण से साफ हो गया कि वह अब चुनावी मैदान में जरूर ताल ठोकेंगे। वो अब बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नरपत सिंह राजवी के सामने निर्दलीय चुनाव में उतर सकते है।

4 नवंबर को नामांकन दाखिल!

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के रुख से साफ हो गया कि पार्टी ने भले ही उनका टिकट काट दिया है लेकिन अब वे चुनाव मैदान में जरूर उतरेंगे। जानकारों कि माने तो चंद्रभान सिंह ने 4 नवंबर को नामांकन दाखिल कर सकते है। चंद्रभान अपना नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दाखिल कर सकते हैं।

चंद्रभान सिंह का जान से मारने की धमकी

हाल ही में विधायक चंद्रभान सिंह को फोन पर धमकी दी गई। फोन करने वाले व्यक्ति ने चंद्रभान को चुनाव नहीं लड़ने की नसीहत दी थी। इस मामले में विधायक चंद्रभान ने सदर थाने में परिवाद दिया। हाल ही में बीजेपी द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में चितौड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट कर नरपत सिंह राजवी को दे दिया गया है। जिसके बाद से लगातार चितौड़गढ़ में भाजपा के कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे है।

Next Article