होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023: हमारे 79% विधायक हैं करोड़पति 23% आपराधिक मामलों में आरोपी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव से पहले तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के मौजूदा 199 विधायकों में से 157 विधायक करोड़पति हैं। साथ ही 199 में से 46 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से 28 के खिलाफ दर्ज मामले गंभीर किस्म के हैं।
09:32 AM Oct 21, 2023 IST | BHUP SINGH

rajasthan election 2023: जयपुर। चुनाव में जीतने के लिए पैसा और बल दोनों बहुत जरूरी हैं। एसेासिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और राजस्थान इलेक्शन वॉच (REW) की ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों से यह बात साबित हो जाती है। राजस्थान चुनाव से पहले तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के मौजूदा 199 विधायकों में से 157 विधायक करोड़पति हैं। साथ ही 199 में से 46 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से 28 के खिलाफ दर्ज मामले गंभीर किस्म के हैं। प्रदेश के कुल 157 करोड़पति विधायकों में से सर्वाधिक 88 विधायक सत्तारूढ कांग्रेस पार्टी के हैं। भाजपा के करोड़पति विधायकों की संख्या 54 है। इनके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का एक विधायक करोड़पति है। कुल 14 में से 12 निर्दलीय विधायक करोड़पति हैं।

46 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले?

कांग्रेस के 108 विधायकों में से 18 भाजपा के 69 विधायकों में से छह और 14 निर्दलीय विधायकों में से चार ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। एक विधायक पर हत्या से संबंधित, चार विधायकों पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले चल रहे हैं। कुल 46 विधायकों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-दौसा की पांचों सीटों पर कांग्रेस का टिकट फाइनल! मंच से ओपी हुडला को जिताने की अपील, पढ़िए

कांग्रेस विधायकों की औसत संपत्ति 9.28 करोड़

रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण किए गए 108 कांग्रेस विधायकों की प्रति विधायक औसत संपत्ति 9.28 करोड़ रुपए है। भाजपा के 69 विधायकों की औसत संपत्ति 5.45 करोड़ और आरएलडी के एक विधायक की संपत्ति 2.55 करोड़ रुपए है। 14 निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति 7.54 करोड़ व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 3 विधायकों की औसत संपत्ति 1.19 करोड़ रुपए है। भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो और सीपीआई (एम) के दो विधायकों की औसत संपत्ति 7.66 लाख रुपए है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस के धोद (SC) विधानसभा विधायक परसराम मोर्डिया ने 172.76 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की घोषणा की है, जबकि चोरासी (ST) सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक राजकु मार रोत के पास सबसे कम 1.22 लाख रुपए की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक 39 विधायकों ने 1 करोड़ रुपए की देनदारी घोषित की है, भाजपा के गोपाल लाल शर्मा, जो मांडलगढ़ से विधायक हैं, उन पर 34 करोड़ रुपए की देनदारी है।

59 विधायक 12वीं से कम पढ़े

रिपोर्ट के अनुसार 59 विधायकों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है। विधानसभा में 128 विधायक ग्रेजुएट या इससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। पांच विधायक डिप्लोमा धारक हैं। सात विधायकों ने खुद को सिर्फ साक्षर घोषित किया है।

80 की उम्र 50 से कम

रिपोर्ट के मुताबिक 80 विधायकों ने अपनी उम्र 25 से 50 साल के बीच घोषित की है। 119 विधायकों की उम्र 51 से 85 साल के बीच है। फिलहाल प्रदेश में एक सीट खाली है। 199 विधायकों में से 27 विधायक महिलाएं हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-BJP आज जारी कर सकती है दूसरी लिस्ट, CEC मीटिंग में राजस्थान के 79 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

इन विधायकों के पास सर्वाधिक संपत्ति

परसराम मोर्दिया (धोद) - 172 करोड़
अंजना उदयलाल (निम्बाहेड़ा)- 107 करोड़
विश्वेन्द्र सिंह (डीग कु म्हेर)- 104 करोड़
रफीक खान (आदर्श नगर)- 49 करोड़
गोपाल लाल शर्मा (मांडलगढ़)- 49 करोड़
राजेन्द्र सिंह यादव (कोटपूतली)- 44 करोड़
कल्पना देवी (लाडपुरा)- 43 करोड़
रामकेश (गंगापुर)- 39 करेाड़
प्रमोद जैन भाया (अंता)- 27 करोड़
अशोक (हिंडौली)- 26 करोड़

और इनकी संपत्ति सबसे कम

राजकुमार रोत (चौरासी)-
1.22 लाख
मुकेश कु मार भाकर (लाडनूं)-
5.92 लाख
रामनिवास गावड़िया
(परबतसर)- 6.45 लाख
इन पर सबसे ज्यादा
देनदारी
गोपाललाल शर्मा (मांडलगढ़)-
34 करेाड़
रफीक खान (आदर्शनगर)- 33
करोड़
अशोक (हिंडौली)- 21 करोड़

Next Article