For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Assembly Election 2023: दूसरी लिस्ट को लेकर 5 घंटों तक मंथन, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ख़त्म

भाजपा की दूसरी लिस्ट पर दिल्ली में विचार मंथन मंगलवार किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक लगभग 5 घंटों तक चली है। इस बैठक में राजस्थान की टिकटों को लेकर गहन मंथन किया गया।
08:07 PM Oct 17, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
rajasthan assembly election 2023  दूसरी लिस्ट को लेकर 5 घंटों तक मंथन  भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ख़त्म

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट पर दिल्ली में विचार मंथन मंगलवार किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक लगभग 5 घंटों तक चली है। इस बैठक में राजस्थान की टिकटों को लेकर गहन मंथन किया गया। सूत्रों की माने तो अब भाजपा की तरफ से जारी होने वाली दूसरी सूची में लगभग 80 से 90 नामों शामिल हो सकते है। इसी सूची में कई वर्तमान विधायकों का टिकट कटने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

पहली लिस्ट में शामिल थे 41 नाम

भाजपा ने अपने 41 उम्मीदवारों की पहली सूची पिछले 9 अक्टूबर को ही जारी कर दी थी। इस लिस्ट में 7 सांसदों के नाम शामिल थे। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में ज्यादा फोकस उन सीटों पर रखा था जहां पर 2018 के चुनाव में बीजेपी को बार का सामना करना पड़ा था।

यह लोग रहे मौजूद

राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, बैठक में शामिल हुए।

.