For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ओल्ड पेंशन स्कीम : रेलवे मजदूर संघ ने की OPS बहाली की मांग, वाहन रैली निकाल कर जताया विरोध

05:22 PM May 03, 2023 IST | Jyoti sharma
ओल्ड पेंशन स्कीम   रेलवे मजदूर संघ ने की ops बहाली की मांग  वाहन रैली निकाल कर जताया विरोध

अजमेर। इंटक के स्थापना दिवस पर आज अजमेर में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से OPS की बहाली के लिए लिए वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह वाहन रैली विभिन्न मार्गों से होकर रेलवे स्टेशन पहुंची जहां आमसभा का आयोजन कर केन्द्र सरकार से ओपीएस लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

Advertisement

बहाल हो पुरानी पेंशन योजना

यूपीआरएमएस के सचिव एस आई जैकब ने बताया कि इंटक का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसको लेकर जीसीए चौराहे से वाहन रैली निकाली गयी। रैली जीसीए चौराहे से केसरगंज, स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचकर आम सभा में परिवर्तित हो गई। रैली में सैकड़ों रेल कर्मचारी एवं महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। जैकब ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 03 मई, 1947 में भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इंटक की स्थापना की थी। पिछले 76 वर्षों से भारत के श्रमिकों के सर्वागीण विकास के लिये संगठन हमेशा संघर्षरत रहा। इससे संबंधित रेल कर्मचारियों का संगठन एनएफआईआर एवं यूपीआरएमएस वर्ष 2023 को पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष वर्ष के तौर पर मना रहा है।

एकजुट होकर श्रमिक करें संघर्ष

इस कड़ी में आज रैली व सभा का आयोजन किया गया। वर्तमान परिपेक्ष्य में सरकार द्वारा श्रमिक कानूनों में संशोधन कर श्रमिक विरोधी नीतियों को लागू किया जा रहा है। इसके खिलाफ भी सभी श्रमिकों को एकजूट होकर संघर्ष करना पडेगा। सभा को मण्डल अध्यक्ष जुबेर अहमद ने सम्बोधित कर बताया कि आज के परिपेक्ष्य में श्रमिक संगठनों के सामने श्रमिकों के हित के लिये और उनके अधिकारों को बचाये रखने के लिये बहुत बड़ी चुनौती है। भारतदेश के मजदूरों को एक होकर इस वर्तमान श्रमिक कानूनों के खिलाफ लम्बी लडाई लड़नी है। यह तभी संभव होगा जब सभी श्रमिक एक मंच पर आकर श्रमिकों के हित व कल्याण की बात को लेकर सरकार के खिलाफ अपनी एकता का परिचय देते हुये अपनी आवाज बुलंद करेंगें।
रैली एवं सभा को संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

(रिपोर्ट- नवीन वैष्णव)

.