होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राहुल दिल्ली में तलाश रहे नया ठिकाना! 12 तुगलक लेन की जगह अब ये हो सकता है नया पता

अपनी सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी नए बंगले की तलाश में लगे हुए है। राहुल गांधी 12 तुगलक लेन के अलावा अब नए बंगले की तलाश कर रहे है। अंदर खाने के लोगो का कहना है कि 12 तुगलक लेन के लिए अभी राहुल गांधी ने हामी नही भरी है।
10:55 PM Aug 18, 2023 IST | Kunal bhatnagar

(कनिका कटियार) नई दिल्ली। अपनी सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी नए बंगले की तलाश में लगे हुए है। राहुल गांधी 12 तुगलक लेन के अलावा अब नए बंगले की तलाश कर रहे है। अंदर खाने के लोगो का कहना है कि 12 तुगलक लेन के लिए अभी राहुल गांधी ने हामी नही भरी है। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने 7 सफदरजंग लेन का विजिट किया।

लोकसभा हाउसिंग कमेटी को नहीं दिया जवाब

दरअसल, राहुल गांधी की संसदीय सदयस्ता बहाल होने के बाद लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी से उनका पुराना सरकारी आवास वापस लेने के लिए जवाब मांगा था। लोकसभा हाउसिंग कमेटी की ओर से राहुल गांधी को लिखित जवाब देने के लिए आठ दिन का समय दिया गया, लेकिन राहुल गांधी ने 12 तुगलक लेन को लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं भेजा है।

राहुल गांधी के पास 2 आप्शन

जानकारी के अनुसार हाल ही में राहुल गांधी ने 7 सफदरजंग लेन का विजिट किया। हाउसिंग कमेटी की ओर से दो बंगले राहुल गांधी को ऑप्शन के तौर पर दिए गए। जिनमें एक 7 सफदरजंग लेन और दूसरा 3 साउथ एवेन्यू शामिल है। सूत्रों का कहना है की राहुल गांधी इन दोनों बंगलों में से किसी एक बंगले का चुनाव कर सकते है।

7 सफदरजंग की खासियत

7 सफदरजंग की बात करें तो यह बंगला एक समय पर राजा रनजीत सिंह का हुआ करता था। कई सालों से यह बंगला ख़ाली पड़ा है। 7 सफदरजंग की एक खासियत यह भी है कि इसका पीछे का दरवाज़ा पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी मेमोरियल म्यूजियम की तरफ़ निकलता है।

सिक्योरिटी के लिहाज से अच्छा है 7 सफदरजंग

सूत्रों की माने तो राहुल गांधी 7 सफदरजंग को ही चुन सकते है क्योंकि यह सिक्योरिटी के लिहाज से अच्छा है। बता दें कि हाल में ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने 7 सफदरजंग लेन का विजिट किया था। दोनों ही बंगले टाइप 7 है और सुरक्षा के दृष्टी से सुरक्षित है।

Next Article