होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

किसानों का दर्द सुना, ट्रैक्टर चलाया और बोया धान…सोनीपत के खेतों में जब पहुंचे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही वो आए दिन कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिससे हर कोई चौंक जाता है।
01:42 PM Jul 08, 2023 IST | Anil Prajapat

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों अलग-अलग वजह से चर्चाओं में बने हुए है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही वो आए दिन कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिससे हर कोई चौंक जाता है। कुछ दिन पहले ही अचानक दिल्ली में एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर जाने के बाद अब राहुल गांधी किसानों के बीच पहुंच गए हैं। यह देखकर रह कोई चौंक गया।

दरअसल, हुआ यूं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए। लेकिन, हरियाणा के सोनीपत पहुंचते ही अचानक उन्होंने किसानों के बीच जाने का मन बना लिया। वो नेशनल हाईवे 48 से मुरथल होते हुए गोहाना की तरफ गए। यहां पर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के मदीना गांव पहुंचे और किसान संजय के खेत में जाकर ट्रैक्टर चलाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई राहुल की फोटो

सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी की कुछ फोटो वायरल हो रही है। जिनमें वो किसानों से मुलाकात के साथ ही ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की।

खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे राहुल गांधी

सोनीपत में राहुल गांधी अचानक किसानों के बीच पहुंचे तो हर कोई चौंक गया। ऐसे में उनके लिए आनन-फानन में बैठने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई। लेकिन, उन्होंने कहा कि वो मेहमानवाजी के लिए नहीं आए और यहां आप लोगों का हालचाल जानने के लिए आए है। इसके वो ट्रैक्टर में सवार होकर खेत की जुताई करने लगे।

किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई

राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की और फिर किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती के बारे में चर्चा की। करीब दो घंटे बाद राहुल गांधी शिमला के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी ने पोस्ट किया वीडियो

किसानों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ फोटोज पोस्ट की है। साथ ही लिखा है कि जय किसान।

वीडियो में राहुल गांधी अपने काफिले के साथ पैदल ही पानी से भरे खेत में जाते दिख रहे है। साथ ही खेत में ट्रैक्टर से जुताई की। इस दौरान कई किसान ट्रैक्टर में बैठे नजर आए। इसके बाद राहुल गांधी ने खेत में धान की रूपाई में महिला किसानों का हाथ बंटाया।

ये खबर भी पढ़ें:-मोदी ने यूपी को 12,110 करोड़ और छत्तीसगढ़ को 7,600 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, कांग्रेस पर प्रहार

Next Article