होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Raghav-Parineeti Wedding: 'द लीला पैलेस' में 24 सितंबर को परिणीति-राघव लेंगे 7 फेरे, उदयपुर में हुआ ग्रेंड वेलकम

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने परिवारों के साथ उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे गए। जहां से वे अपने होटल के लिए रवाना हो गए है।
02:11 PM Sep 22, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Grand Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने परिवारों के साथ उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे गए। जहां से वे अपने होटल के लिए रवाना हो गए है। शादी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनास के भी शनिवार को उदयपुर पहुंचने का कार्यक्रम तय बताया जा रहा है। इसके अलावा शनिवार को विवाह पूर्व समारोह और रविवार को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में होने वाले मुख्य समारोह में कई नामचीन नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है।

24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी कर रहे हैं। इससे पहले तैयारियों और कार्यक्रमों के लिए परिणीति का परिवार अंबाला छावनी से उदयपुर पहुंच चुका है। परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा और उनके भाई उदयपुर आए है। इस शादी के लिए बहुत कम लोगों को ही आमंत्रित किया गया। शादी के बाद रिसेप्शन में अन्य लोगों को बुलाया जाएगा।

लंदन में पढी परिणीति चोपड़ा

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा का परिवार अंबाला छावनी के स्टाफ रोड पर रहता है। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ था। परिणीति के पिता की राय मार्केट में ऑटोमोबाइल की दुकान भी है। इसके साथ ही परिणीति की शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद परिणीति लंदन चली गईं। जहां उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की पढ़ाई की।

कई राज्यों के CM हो सकते है शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद सहपरिवार इस शादी समारोह में शरीक हो सकते है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की भी उम्मीद है। रविवार को होने वाले विवाह समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शरीक हो सकते हैं। परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और नेताओं की मौजूदगी में सगाई की थी।

Next Article