होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Raghav Parineeti Wedding: केजरीवाल, भगवंत मान, एक्ट्रेस भाग्यश्री सहित कई सितारों पहुंचे उदयपुर, देखें तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के मुख्य कार्यक्रम शनिवार 23 सितंबर से शुरू हो गए हैं। शनिवार को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी हुई है।
07:34 PM Sep 23, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Raghav Parineeti Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के मुख्य कार्यक्रम शनिवार 23 सितंबर से शुरू हो गए हैं। शनिवार को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी हुई है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उदयपुर पहुंच गए है।

इससे पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए इससे पहले एक्ट्रेस भाग्यश्री सहित कई सितारे ने वेडिंग वेन्यू में पहुंचकर हलचल बढ़ा दी है। शादी में लगातार मेहमानों के आने का सिलसिला शुरु हो गया है।

एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति के साथ उदयपुर पहुंचीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पहुंचे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे

पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे उदयपुर

24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी कर रहे हैं। इससे पहले तैयारियों और कार्यक्रमों के लिए परिणीति का परिवार अंबाला छावनी से उदयपुर पहुंच चुका है। इस शादी के लिए बहुत कम लोगों को ही आमंत्रित किया गया। शादी के बाद रिसेप्शन में अन्य लोगों को बुलाया जाएगा।

शादी में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राघव और परिणीति चोपड़ा की उदयपुर में होने वाली शादी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जो गेस्ट इस शादी में पहुंचेंगे तो पूरी तरह से एन्जॉय कर सकेंगे। शादी की सभी रस्मों में शामिल हो सकेंगे। म्यूजिक से लेकर डेकोरेशन तक सभी कुछ एकदम फिट है। इस वीआईपी शादी को लेकर होटल मैनेजमेंट भी पूरी तरह से अलर्ट है।

Next Article