होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दिल्ली से जारी सूची में गहलोत समर्थक नेताओं का रहा दबदबा

लम्बे मंथन के बाद कांग्रेस ने राजस्थान से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की सूची रविवार को जारी कर दी है।
08:42 AM Feb 20, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। लम्बे मंथन के बाद कांग्रेस ने राजस्थान से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की सूची रविवार को जारी कर दी है। सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित 75 प्रदेश के नेताओं को स्थान दिया गया है। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से 25 और 26 फरवरी छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले इन नामों की घोषणा करने के निर्देश दिए गए थे।

सूची में 55 इलेक्टेड और 20 कॉप्टेड सदस्य बनाए गए हैं। कॉप्टेड सदस्यों को कांग्रेस वर्किग कमेटी के चुनाव में वोटिंग का अधिकार नहीं होता है। सूची में गहलोत खेमे के ज्यादातर नेताओं को स्थान दिया गया है। हालांकि मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को इस सूची में जगह नहीं दी गई है। इसके बावजूद भी जिस तरह से सूची में गहलोत समर्थक नेताओं की भरमार है।

सूची से पहले चला था चर्चाओं का दौर

एआईसीसी सदस्यों की सूची जारी करने से पहले पार्टी के नेताओं के बीच लम्बी चर्चाओं का दौर चला। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री गहलोत से शनिवार को मुलाकात की। इसके बाद रविवार को सूची जारी की गई। वैसे, बीते दिनों कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लगातार दो दिन गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी रंधावा से चर्चा करने के बाद सूची को अंतिम रूप दिया था।

मुख्यमंत्री गुट से ये बने सदस्य

गहलोत खेमे के मंत्री लालचंद कटारिया,भजन लाल जाटव, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत और राजेंद्र यादव को सूची में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री गहलोत के पुत्र और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को भी निर्वाचित एआईसीसी मेंबर बनाया गया है। सूची में सबसे ज्यादा निराशा पायलट खेमे के हाथ लगी है। पायलट खेमे से पायलत सहित कुलदीप इंदौरा, मुरारीलाल मीणा व इंद्राज गुर्जर यानी कुल चार नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। केन्द्रीय नेता अभिषेक मनुसिंघवी और पवन खेड़ा को भी राजस्थान से शामिल किया गया है।

दिल्ली कोटे से भी नाम शामिल

एआईसीसी की सूची में दिल्ली कोटे के नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। इन नामों में सीताराम लांबा, संजीता सियाग, रुक्ष्मणी कुमारी, विजय जांगिड़, धीरज गुर्जर, संदीप चौधरी, विजेंद्र सिंह और मूलचंद मीणा के नाम शामिल हैं। ये नेता ज्यादातर पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में सक्रिय रहते हैं।

अब जिलाध्यक्षों की सूची का हो रहा है इंतजार

एआईसी के सदस्यों के नामों का ऐलान होने के साथ अब कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची का इंतजार है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इसी माह राजनीतिक नियुक्तियां भी की जा सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 30 के करीब जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। जयपुर शहर में दो अध्यक्ष बनेंगे। इसके साथ ही जयपुर ग्रामीण में एक विधायक को जिला अध्यक्ष बनाया जा रहा है। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश कांग्रेस संगठन का खाका तैयार करने में जुटी है। तकरीबन 75 फीसदी ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्त हो चुकी है। इसके अलावा मंडल और नगर अध्यक्ष भी बनाए जा रहे है। सबके नाम लगभग तय हो चुके है।

ये खबर भी पढ़ें:-ओवैसी ने उठाई राजस्थान के मुसलमानों को 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग, लोहारू कांड को लेकर बीजेपी-कांग्रेस को घेरा

Next Article