For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Parineeti-Raghav: जीजा के बाद बहन ने भी फेरा मुंह, शादी में शामिल नहीं होंगे प्रियंका-निक‌! वजह आई सामने

देसी गर्ल आज यानी 23 सितंबर तक भारत आने वाली थीं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह भारत नहीं आ पा रही हैं। इसके पीछे की वजह उनके वर्क कमिटमेंट्स हैं। हालांकि, ग्लोबल गर्ल की तरफ से अभी इस बात की कोई पुष्टी नहीं की गई है।
01:49 PM Sep 23, 2023 IST | BHUP SINGH
parineeti raghav  जीजा के बाद बहन ने भी फेरा मुंह  शादी में शामिल नहीं होंगे प्रियंका निक‌  वजह आई सामने

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर उनके रिश्तेदार, दोस्त और फैंस काफी उत्साहित हैं। इस शाही शादी में कई राजनीतिक हस्तियां और बॉलीवुड सेलिब्रेटिज शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही लोगों को उम्मीद थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा की शादी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शिरकत करेंगे। लेकिन अब ऐसा लगा रहा है कि शायद देसी गर्ल शादी में शरीख न हो। इसका हिंट उन्होंने खुद दिया है, जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका और निक जोनस शायद ही शादी में शामिल होंगे।

Advertisement

शादी के चंद घंटों पहले प्रियंका ने दिया बड़ा हिंट

परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राघव चड्‌ढा के साथ 7 फेरे लेंगी। बस कुछ ही घंटे बाकी बचे है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक इशारा किया, जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि अभी वह यूएसए में ही हैं। उन्होंने शादी से पहले बहन परिणीति चोपड़ा और होने वाले चोपड़ा परिवार के दामाद राघव चड्ढा को उनकी नई शुरुआत की बधाई दी है।

यह खबर भी पढ़ें:-Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति चोपड़ा के होने वाले दूल्हे की नेटवर्थ, कितना पढ़े-लिखे हैं राघव चड्ढा? पढिए

प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट ने बनाया सस्पेंस

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर परिणीति और राघव के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी बहन की फोटो शेयर करते हुए लिखा-‘मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी उतनी ही खुश और संतुष्ट होंगीं… हमेशा यहीं कामना करूंगी कि जीवन में तुम्हें ढेर सारा प्यार मिले’। इस पोस्ट के साथ उन्होंने #newbeginings भी लिखा है और साथ में होने वाले दूल्हा दुल्हन को भी टैग किया है। तस्वीर में परिणीति हाथ में गिलास लिए चिल करती नजर आ रही हैं।

क्यों परी की शादी में शामिल नहीं होंगी प्रियंका?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देसी गर्ल आज यानी 23 सितंबर तक भारत आने वाली थीं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह भारत नहीं आ पा रही हैं। इसके पीछे की वजह उनके वर्क कमिटमेंट्स हैं। हालांकि, ग्लोबल गर्ल की तरफ से अभी इस बात की कोई पुष्टी नहीं की गई है। वैसे कहा जा रहा है निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर के बीच चल रही कलह के कारण वह इस शादी में शामिल नहीं हो रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति और राघव चड्‌ढा की शादी कहां और कब होगी, जानें 10 सवालों में सारी डिटेल

परिणीति और राघव चोपड़ा की शादी की रस्में हुई शुरू

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा की भव्य शादी का जश्न 22 सितंबर से उदयपुर में शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट पर मेहमानों का बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस शादी के लिए देसी गर्ल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हो सकता है कि 'सिटाडेल' स्टार परिणीति की भव्य शादी को मिस कर दें।

.