For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शादी के 8 साल बाद Preity Zinta पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे में एक्ट्रेस…रो-रोकर बुरा हाल

अभिनेत्री Preity Zinta के करीबी की मौत से उनकी खुशहाल जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इस दुखद खबर को प्रीति ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
05:57 PM Aug 27, 2023 IST | BHUP SINGH
शादी के 8 साल बाद preity zinta पर टूटा दुखों का पहाड़  सदमे में एक्ट्रेस…रो रोकर बुरा हाल

Preity Zinta: फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' के बाद से अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta)फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बनाए हुए हैं। पिछले करीब 8 साल से वह अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रही है। लेकिन अब उनके करीबी की मौत से उनके खुशहाल जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इस दुखद खबर को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपने ससुर जॉन स्विंडल के साथ एक अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। तस्वीर में प्रीति लाल रंग की पोशाक में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर उनकी शादी की है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Jacqueline Fernandez ने की वैभव गहलोत से मुलाकात, जैकेट ने खींचा सबका ध्यान, कीमत उड़ा देगी आपके होश

2016 में जीन गुडइनफ की हो गई थीं प्रीति जिंटा

बता दें कि प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से लॉस एंजिल्स में शादी रचाई थी। तब से प्रीति अपने फैंस के साथ अपने परिवार और ससुराल वालों की झलक शेयर करती रहती हैं। भले वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रीति ने मार्च 2022 में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो सेरोगेसी के जरिए वो दो बच्चों की मां बनी थीं। उनके जुड़वां बच्चों का नाम जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ है। हाल ही उन्होंने अपने ससुर के इस दुनिया से चले जाने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है। प्रीति ने अपने ससुर जॉन स्विंडल के साथ एक तस्वीर और इमोशनल नोट शेयर किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘जवान’ का गाना ‘Not Ramaiya Vastavaiya’ हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने लिखा, अब करूंगा…ता ता थैया

2018 से हैं फिल्मी दुनिया से दूर

प्रीति जिंटा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने 'सोल्जर', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'सलाम नमस्ते', 'वीर जारा' जैसी फिल्मों में एक्टिवा का जलवा बिखेरा था। फिलहाल प्रिति जिंटा के फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस सालों से बड़े पर्दे से गायब है पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी लाइफ के बारे में अपडेट देती रहती हैं।

.