होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बिहार में पुलिस की बर्बरता! घर में घुसकर किसानों पर बरसाईं लाठियां, महिलाओं को भी नहीं बख्शा

बिहार के बक्सर में बुधवार को पुलिस को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए पुलिस वाहनों को फूंक दिया।
03:26 PM Jan 11, 2023 IST | ISHIKA JAIN

बिहार के बक्सर में बुधवार को पुलिस को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए पुलिस वाहनों को फूंक दिया। दरअसल चौसा में एसजेवीएन के पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है। जिसके लिए किसान उचित मुआवजे के मांग कर रहे है। इसी बात को लेकर किसान मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने आधी रात को किसानों के घरों में घुसकर उन पर जमकर लाठियां बरसाईं।

आधी रात को पुलिस ने किसानों पर बरसाईं लाठियां

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुलिस ने बुरी तरह पीटा। पुलिस आधी रात को किसानों के घर में घुसी और जमकर लाठियां बरसाईं। यहां तक की पुलिस इतनी बर्बरता पर उतर आई कि महिलाओं तक को भी नहीं छोड़ा। वहीं पुलिस द्वारा की गई इस बर्बरता का वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर खासा वायरल है।

ये खबर भी पढ़े:- Joshimath Sinking: जोशीमठ में हर पल बिगड़ रहे हालात, मौसम हुआ खराब, बिना मुआवजे घर खाली करने को तैयार नहीं लोग

पावर प्लांट के गेट पर किसानों ने लगाई आग

वहीं पुलिस के इस एक्शन से नाराज किसानों ने बुधवार को उग्र प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस के वज्र वाहन को फूंक दिया। इस दौरान पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। जिसके बाद उग्र किसान लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े। आक्रोशित किसानों ने पुलिस की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं किसानों ने पावर प्लांट के गेट पर भी आग लगा दी थी।

Next Article