होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बस्तर में गरजे पीएम मोदी: भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है

Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ। साल 2014 से पहले लाखों-करोड़ों रुपए के घोटाले हुए। दिल्ली से एक रुपए निकलता था और सिर्फ 15 पैसा ही गांव तक पहुंचता था।
09:09 AM Apr 09, 2024 IST | BHUP SINGH

Lok Sabha Election 2024 : रायपुर/जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ। साल 2014 से पहले लाखों-करोड़ों रुपए के घोटाले हुए। दिल्ली से एक रुपए निकलता था और सिर्फ 15 पैसा ही गांव तक पहुंचता था। येमैं नहीं कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था। कांग्रेसी भ्रष्टाचारी बचाओ रैली निकाल रहे हैं, पर वो समझ लें भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र के आमाबाल में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पूछा कि वो कौन सा पंजा था जो 85 पैसे मार लेता था। अब हमने इस कुंजी को ही बंद कर दिया है। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस को लगा कि उसे लूटने का लाइसेंस मिला है। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया। जब कांग्रेस की दुकान बंद हो गई और लूटने का लाइसेंस चला गया तो वो मोदी को गाली दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-पायलट का भाजपा पर प्रहार, BJP में मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुस्लिम का टेप रिकॉर्डर ऑन

मोदी का सिर फोड़ने की दे रहे हैं धमकी

राज्य की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर निशाना चाहते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पर आज कड़ी कार्रवाई हो रही है। यहां की युवाओं को जिन्होंने धोखा दिया, उनकी तेजी से जांच चल रही है। ऐसे में वो नाराज होकर लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी समझ लें मोदी इन धमकियों से नहीं डरता है। वह गरीबों का बेटा है और सिर ऊं चा करके चलता है। रामनवमी बहुत दर नहीं है।

कांग्रेस घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप

उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं बल्कि मंदिर में दर्शन देंगे। 500 साल बाद यह सपना पूरा हुआ तो सबसे अधिक खुशी प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को हुई लेकिन कांग्रेसी और विपक्षी गठबंधन राम मंदिर बनने से बहुत नाराज हैं। कांग्रेस के शाही परिवार के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराने को जिन कांग्रेसियों ने गलत बताया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र: चुनाव स्थिरता व अस्थिरता के बीच

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक चुनाव सभा में कहा कि यह लोकसभा चुनाव स्थिरता और अस्थिरता के बीच का चुनाव है। एक तरफ भाजपा और राजग है जिसका लक्ष्य देश के लिए कड़े और बड़े फैसले लेना है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन है, जिसका एक ही मंत्र है, जहां भी सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ। आज देश का दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब… मोदी सरकार को अपनी सरकार मानता है। मोदी किसी शाही परिवार में पैदा होकर प्रधानमंत्री नहीं बना।

यह खबर भी पढ़ें:-जनसंवाद में उमड़ी भीड़, जनता का भरोसा जीत रहे वैभव को मिलेगा लाल सिंह का समर्थन

कांग्रेस कभी नहीं बदल सकती

मोदी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का दायित्व होता है कि वो जनता की समस्याओ का समाधान करें, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुद ही समस्याओं की जननी है। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। आपने राजग को पूर्ण बहुमत दिया। हमने देश की बड़ी-बड़ी समस्याओं का स्थाई इलाज किया है। कड़वे करेले को घी में तलें या शक्कर में घोलें, वो फिर भी कड़वा का कड़वा ही रहता है। ये कहावत कांग्रेस पर सटीक लागू होती है। कांग्रेस कभी नहीं
बदल सकती।

नकली शिवसेना वाले महाराष्ट्र में रैली करवाते है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के सांसद भारत के एक और विभाजन की बात कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के लोग दक्षिण भारत को अलग करने की धमकी दे रहे हैं। इस गठबंधन में शामिल डीएमके पार्टी सनातन को डेंगू-मलेरिया कह कर उसके खात्मे की बात कर रही है और नकली शिवसेना वाले उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं।

Next Article