For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

PM मोदी का क्रोएशिया दौरा, जाने यह यात्रा भारत के लिए क्यों है खास

04:13 PM Jun 19, 2025 IST | Ashish bhardwaj
pm मोदी का क्रोएशिया दौरा  जाने यह यात्रा भारत के लिए क्यों है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया के दौरे पर हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली क्रोएशिया यात्रा है। यह तीन देशों की यात्रा में पीएम का अंतिम पड़ाव है। मोदी क्रोएशिया राजधानी जगरेब में पहुंचे तो पीएम का स्वागत में मंत्र पढ़े गए और भारतीय नृत्य किया गया। इसके बाद PM मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिले।

Advertisement

क्रोएशिया मे क्या है खास
क्रोएशिया यूरोप के सबसे पुराने देशों में से एक देश है और इसका पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया है। यह यूरोप का एक छोटा सा देश है और दुनिया भर में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए मशहूर है। यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं और यह लोगों का पसंदीदा देश भी है। क्रोएशिया में 1000 से अधिक आइलैंड है, जो इस देश की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं। यहाँ दुनिया का सबसे छोटा शहर HUM भी है और इसकी आबादी करीब 25 लोगों के आसपास है।

PM मोदी की क्रोएशिया यात्रा के मायने
यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा पहली आधिकारिक यात्रा है। क्रोएशिया यूरोपीय संघ (EU) का सदस्य है, और यह यात्रा भारत की यूरोपीय देशों के साथ साझेदारी बढ़ाने का एक मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही भारत को व्यापार, तकनीक, फार्मा, IT और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद है। भारत और क्रोएशिया समुद्री और रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग कर सकते हैं, क्योंकि क्रोएशिया एक समुद्री देश है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों के बीच संतुलन बनाकर चल रहा है। ऐसे में यह दौरा कूटनीतिक दृष्टिकोण से अहम है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा, खासकर योग, आयुर्वेद और भारतीय समुदाय के जरिए। जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शांति और विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग के नए अवसर खुल सकते हैं।

.