For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान चुनावों में PM मोदी ने संभाला बीजेपी का मोर्चा, 8 दिनों में की ताबड़तोड़ 14 रैलियां-2 रोड शो

01:29 PM Nov 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal
राजस्थान चुनावों में pm मोदी ने संभाला बीजेपी का मोर्चा  8 दिनों में की ताबड़तोड़ 14 रैलियां 2 रोड शो

जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। राजस्थान में इस बार कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है। राजस्थान में सभी नेताओं ने जी जान लगा दी। प्रदेश में बीजेपी खेमे की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभालते हुए चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने राजस्थान को जीतने के लिए यहां 14 रैलियों और 2 रोड शो के जरिए 200 में से 102 सीटों को कवर किया।

Advertisement

पीएम मोदी 8 दिन राजस्थान में रहे और हर जगह जनता के मन की नब्ज टटोली। इसके अलावा भाजपा ने एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा। सभी भाजपा नेताओं ने राजस्थान आकर पूरी ताकत से कांग्रेस पर हमला किया। पीएम मोदी के रोड शो के जरिए कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी कोशिश की है। वहीं राजधानी जयपुर में रोड शो के जरिए सबसे ज्यादा युवा मतदाताओं को आकर्षित किया।

बता दें 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जयपुर में बीजेपी के किले ढहा दिए थे। कांग्रेस को यहां बंपर जीत मिली थी। सियासी जानकारों का कहना है कि शायद यही वजह है कि बीजेपी के रणनीतिकारों ने पीएम मोदी का जयपुर में रोड शो करवाया।

बीजेपी के राष्ट्रीय नेता भी पीछे नहीं रहे…

बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं की बात करें तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में 11 सभाएं और 3 रोड शो किए। अमित शाह ने प्रदेश की करीब 15 सीटों को कवर किया है। योगी आदित्यनाथ ने 15 सभा और तीन रोड शो किए है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 सभाएं और 2 रोड शो करते हुए 13 सीटों को कवर किया। राजनाथ सिंह ने 6 सभाएं और एक रोड शो किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने गहलोत सरकार को जमकर निशाने पर लिया। पेपल लीक से लेकर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा।

राहुल गांधी और खरगे ने पीएम पर लगाए निशाने…

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतिम चरण में राजस्थान में जमकर प्रचार किया। राहुल गांधी ने जनसभा में अपने बयानों से खूब सुर्खियां बटोरी। राहुल गांधी का फोकस एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम पर ज्यादा रहा। इसके बावजूद राहुल गांधी 5 दिन राजस्थान में रहे। राहुल गांधी ने राजस्थान में 12 सभाएं की और 50 सीटों को कवर किया। प्रियंका गांधी ने 6 सभाएं की और 20 सीटों को कवर किया। सीएम अशोक गहलोत ने 60 सभाएं की और 60 ही सीटों कवर किया। जबकि 5 रोड शो किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 सभाएं की और करीब 20 सीटों को कवर किया।

.