For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Raghav Chadha से पहले इन फिल्मी सितारों के साथ जुड़ चुका है Parineeti Chopra का नाम

12:38 PM May 13, 2023 IST | Prasidhi
raghav chadha से पहले इन फिल्मी सितारों के साथ जुड़ चुका है parineeti chopra का नाम

आज Parineeti Chopra ‘आप’ पार्टी के नेता Raghav Chadha से सगाई करने जा रही हैं। इनकी सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस में कपूरथला हाउस में होने जा रही है। दोनों की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आई हैं। लेकिन इन सबके बीच लोगों के मन में एक सवाल ये उठ रहा है कि, आखिर Parineeti Chopra ने हिन्दी सिनेमा के किसी सितारे की जगह आखिर किसी और से दिल क्यों लगाया। इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि, फिल्मी दुनिया में उनका दिल काफी बार टूटा है। चलिए जानते हैं कि किन लोगों से Parineeti Chopra का नाम जुड़ चुका है।

Advertisement

Parineeti Chopra और अर्जुन कपूर

Parineeti Chopra और अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘इश्कजादे’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। कहा जाता है कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करने लगे। लेकिन इस बात का खुलासा दोनों ने कभी नहीं किया कि वो रिलेशनशिप में थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों का अफेयर काफी जोरो से चला था।

(Also Read- Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई में शामिल होने पहुंची प्रियंका चोपड़ा)

Parineeti Chopra और आदित्य रॉय कपूर

Parineeti Chopra और आजित्य रॉय कपूर ने एक सात फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ की थी। दोनों की जोड़ी को ऑन स्क्रीन काफई प्यार मिला था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों रियल लाइफ में भी काफी करीब आ गए थे। लोकिन दोनों ने अपने रिश्तें को लेकर कोई बात दुनिया के सामने नहीं आने दी थी।

Parineeti Chopra और मनीष शर्मा

मनीष शर्मा एक जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। Parineeti Chopra के साथ उन्होंने फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल’ और ‘मेरी प्यारी बिंदू’ जैसी फिल्में बनाई हैं। ऐसा कहा जैतै है कि, दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। लेकिन किसी कारण के चलते दोनों अलग हो गए।

Parineeti Chopra और उदय चोपड़ा

Parineeti Chopra का नाम उदय चोपड़ा से भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि, दोनों फिल्म के सेट पर काफी समय बिताते थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के अफेयर की खबरे आना बंद हो गई।

.