होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राघव की सेहराबंदी की रस्म हुई, 18 बोट में जाएगी बारात, 4 बजे होंगे परिणीति संग 7 फेरे, शाम को विदाई

Parineeti Raghav Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने जीवन के अगले दौर में कदम रखने जा रहे हैं। यह कपल आज राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधकर हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा।
02:34 PM Sep 24, 2023 IST | BHUP SINGH

Parineeti Raghav Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने जीवन के अगले दौर में कदम रखने जा रहे हैं। यह कपल आज राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधकर हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा। परिणीति और राघव की फैमिली उदयपुर के अलग-अलग होटल में ठहरी है। राघव चड्‌ढा अब नाव से बारात लेकर जाने की तैयारी में हैं तो वहीं परी अपने सपनों के राजकुमार का बेसब्री से पलके बिछाए इंतजार कर रही हैं। राघव अपनी फैमिली के साथ होटल ताज में रुके है और उनकी सेहराबंदी की रस्म हो रही है।

18 बोट में बारात लेकर जाएंगे राघव

राघव चड्‌ढा सेहराबंदी की रस्म पूरी होने के बाद 18 बोट में बारात लेकर जाएंगे। वह दोपहर 2:15 बजे ताज पैलेस से बारात लेकर निकल चुके हैं। बोट में सवार होकर पिछोला झील के रास्ते लीला पैलेस पहुंचेंगे। लीला पैलेस परिणीति और उनकी फैमिली और दोस्त ठहरे हुए हैं। राघव और उनके परिवार के लिए 2 बोट्स यानी नावों को खास तरीके से सजाया गया है। वहीं 5 नावों में सिक्योरिटी गार्ड्स रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Parineeti Raghav Marriage: परिणीति आज लेंगी राघव से 7 फेरे, जानें शादी समारोह से लेकर वेन्यू तक

राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा की जयमाला सेरेमनी 3:30 बजे होगी और 4 बजे फेरे होंगे। यह सेरेमनी होटल लीला पैलेस में होगी। शादी की थोड़ी देर बाद ही विदाई की रस्म होगी। कहा जा रहा है कि शाम 6:30 बजे परिणीति चोपड़ा की विदाई होगी। इसके दो घंटे बाद यानी रात 8:30 बजे होटल लीला पैलेस में रिसेप्षन का भी आयोजन होगा। परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए राघव चड्ढा पर्ल व्हाइड आउटफिट में नजर आ सकते हैं।

वह इस दिन के लिए काफी खुश और एक्साइटेड हैं। जबकि परिणीति मैचिंग कलर के लहंगा सेट में नजर आ सकती हैं। वहीं बात करें शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरभजन सिंह पहले ही पहुंच चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Raghav Parineeti Wedding: केजरीवाल, भगवंत मान, एक्ट्रेस भाग्यश्री सहित कई सितारों पहुंचे उदयपुर, देखें तस्वीरें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम को आएंगे। इसके अलावा, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अक्षय कुमार, भूपेश बघेल समेत कई नेता और कलाकारों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, परिणीति की बड़ी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के शायद ही इस शादी में शामिल हों।

Next Article