होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति और राघव चड्‌ढा की शादी कहां और कब होगी, जानें 10 सवालों में सारी डिटेल

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्‌ढ़ा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एक्ट्रेस के चाहने वाले इस रॉयल वेडिंग पूरी तरह नजर रखे हुए हैं। परिणीति और राघव ने काफी सोच-विचार के बाद शादी के लिए उदयपुर को चुना है।
12:52 PM Sep 23, 2023 IST | BHUP SINGH

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्‌ढ़ा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एक्ट्रेस के चाहने वाले इस रॉयल वेडिंग पूरी तरह नजर रखे हुए हैं। परिणीति और राघव ने काफी सोच-विचार के बाद शादी के लिए उदयपुर को चुना है। दोनों की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में होने जा रही है। जहां वो फैमिली, रिलेटिव और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। फूड मेन्य, गेस्ट लिस्ट से लेकिर प्री वेडिंग सेरेमनी के सारे फंक्शंस की तैयारी हो चुकी हैं।

कौन-कौन मेहमान शामिल होंगे रॉयल वेडिंग में?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्‌ढा की ओर से शादी में दिल्ली के सीएम केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अशोक गहलोत शामिल हो सकते हैं। वहीं परिणीति की तरफ से बॉलीवुड की कई दिग्ग्ज हस्तियां शामिल हो सकती हैं। हालांकि, मीडिया में खबरें आ रही हैं कि परिणीति की कजिन बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इस शादी से दूर रह सकते हैं। हालांकि, सच्चाई क्या है यह अभी तक सामने नहीं आया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Raghav Parineeti Wedding: परिणीति इस डिजाइनर के आउटफिट में राघव संग लेंगी 7 फेरे, इस कलर का होगा जोड़ा, इन्साइड डिटेल आई सामने

किसने डिजाइन किए परी और राघव के आउट्फिट्स

परिणीति की शादी के आउट्फिटस उनके दोस्त मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं तो राघव के वेडिंग आउटफिट उनके माम पवन सचदेवा ने तैयार किए हैं। परिणीति और राघव दोनों ही पंजाबी फैमिली से आते हैं इसलिए शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी।

खाने में बनेंगे क्या-क्या पकवान

रिपोर्ट्स की मानें तो परी और राघव की शादी का फूड मेन्यू एक्ट्रेस के भाई सहज और शिवांग ने तैयार किया है। उन्होंने फूड मेन्यू में पंजाबी और राजस्थानी डिशेज का कॉम्बिनेशन रखा है। जिसमें डिमसम, मिठाइयां, कबाब जैसी चीजें शामिल हैं।

कब होंगे प्री-वेडिंग सेरेमनी के कार्यक्रम?

22 सितंबर से परिणीति चोपड़ा के हाथों में उनके पिया की मेहंदी लग चुकी हैं। यानी मेहंदी-हल्दी फंक्शन 22 सितंबर यानी शुक्रवार को रखा गया। वहीं 23 सितंबर को चूड़ा सेरेमनी होगी। इसके बाद 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

सीक्रेट रहेगा परिणीति-राघव का वेडिंग लुक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति और राघव अपनी वेडिंग को प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसलिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को नो-फोन पॉलिसी फॉलो करनी होगी। चोपड़ा परिवार के दो दामाद हैं दोनों दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं। एक परी की बहन प्रियंका का पति जो हॉलीवुड सिंगर हैं जो दुनियाभर में अपनी पहचान रखते हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी के अहम नेता हैं। 34 साल मी उम्र में उन्होंने देश की राजनीति में अपनी अच्छी पैठ बना ली है।

ये खूबसूरत हसीनाएं हैं राघव चड्ढा की सालियां

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा रिश्ते में राघव चड्ढा की साली हैं। उनके अलावा परी और प्रियंका की कजिन सिस्टर का नाम मन्नारा, मिताली और मीरा चोपड़ा है। मन्नारा का रियल नाम बार्बी हांडा है। वो प्रियंका की बुआ की बेटी हैं। मन्नारा की एक छोटी बहन है, जो एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं। परिणीति की कजिन मीरा चोपड़ा कई फिल्मों और सीरीज में दिखी हैं। मीरा चोपड़ा बहन प्रियंका की शादी में नजर नहीं आई थीं। परिणीति की सगाई में भी वो नजर नहीं आईं। मन्नारा, मिताली और मीरा कजिन की शादी में शामिल होंगी या नहीं, इस पर अब तक कोई कंर्फेमेशन नहीं मिली है।

कैसे हुई थी परी और राघव की मुलाकात

करीब 15 साल पहले परिणीति और राघव दोनों ने यूके में पढ़ाई की थी। इस दौरान परिणीति यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेचेस्टर में बिजनेस, इकॉनोमिक्स और फाइनांस की पढ़ाई कर रही थीं। परिणीति के साथ राघव भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों की जान पहचान हुई और धीरे-धीरे दोस्त बन गए।

कब शुरू हुई परी और राघव की लव स्टोरी

पिछले साल परिणीति पंजाब में 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं, तभी राघव दोस्त के तौर पर उनसे मिलने आए। इस मुलाकात के बाद दोनों को प्यार का एहसास हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया। सगाई के बाद परिणीति ने अपेन पार्टनर के नाम पर पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था-'जब आपको पता होता है, आप जानते हो। साथ में एक ब्रेकफास्ट किया और मुझे पता लग गया कि मुझे वो मिल गया है। सबसे शानदार इंसान, जिसका शांत स्वभाव ही सबसे बड़ी शक्ति है। वो मेरा घर है।'

यह खबर भी पढ़ें:-Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति चोपड़ा के होने वाले दूल्हे की नेटवर्थ, कितना पढ़े-लिखे हैं राघव चड्ढा? पढिए

23 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम

23 सितंबर यानी आज से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया गया। इसके साथ ही दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। वहीं खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इवेंट होगा, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा।

24 सितंबर के कार्यक्रम

ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी। इसके बाद ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात दोपहर 2 बजे निकलेगी। यहां से निकलकर बारात सीधे लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है। हर इवेंट को अलग-अलग नाम दिया गया है। कार्ड में शादी की ये सारी रस्में लिखी हुई हैं और बहुत खूबसूरती से हर फंक्शन की तस्वीर लगाकर दर्शाया गया है।

Next Article