For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की हल्दी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, खूब जम रहे हैं दुल्हन और दूल्हे राजा

Parineeti-Raghav Haldi Ceremony Photo: शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढ़ा की हेल्दी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में परी चट लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
05:37 PM Sep 29, 2023 IST | BHUP SINGH
parineeti raghav wedding  परिणीति राघव की हल्दी सेरेमनी का वीडियो आया सामने  खूब जम रहे हैं दुल्हन और दूल्हे राजा

Parineeti-Raghav Haldi Ceremony Photo: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सांसद राघव चड्‌ढा से उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शाही शादी की। इस कपल की शादी हाई सिक्योरिटी के बीच प्राइवेटली हुई। किसी भी मेहमान को शादी में फोटो और वीडियो क्लिक करने की इजाजत नहीं थी। जब से परिणीति और राघव चड्‌ढा की शादी हुई उनके फैंस एक झलक पाने को बेताब हैं।

Advertisement

हालांकि शादी के बाद उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई, लेकिन हर कोई ये जानना चाहता है कि चूड़ा सेरेमनी से लेकर शादी तक के फंक्शन कैसे और किस अंदाज में हुए। अब परिणीति की हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आाया है। जिसमें शादी की पहली झलक देखने को मिली है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘ममता’ में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस सुचित्रा सेन के साथ किया ऐसा लोचा, हुई शर्मिंदगी, मांगनी पड़ी माफी, फिल्म का हिस्सा

चट लाल रंग के आउटफिट में दिखी परिणीति

परिणीति और राघव की हेल्दी सेरेमनी जो वीडियो सामने आया है उसमें चट लाल रंग का आउटिफट पहने नजर आ रही है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस हैवी जूलरी पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं राघव चड्‌ढा येलो प्रिंट वाले ऑफ व्हाइट कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। फोटो में राघव सन ग्लासेस भी लगाए नजर आ रहे हैं।

शादी में खूबसूरत लगा कपल

परिणीत चोपड़ा ओर राघव चड्‌ढा ने शादी की वेडिंग फोटोज शेयर की है, जिसमें यह जोड़ा काफी खूबसूरत लग रहा है। परिणीति ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का लहंगा चुना तो वहीं राघव ने अपने मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा का डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। अब परिणीति अपने पति राघव के साथ अपने ससुराल दिल्ली आ गई हैं। अभी यह कपल अपने रिसेप्शन की तैयारियां में बिजी है।

यह खबर भी पढ़ें:-Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने एक्शन से सबको चौकाया, ‘गणपत’ का टीजर जारी

परिणीति की आने वाली फिल्में

परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आएंगी। उनकी फिल्म इसी साल 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक 'चमकीला' में भी दिखाई देंगी।

.