होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

हाथ में चूड़ा, काला स्विमसूट…मालदीव के कूल-कूल पानी में परिणीति ने लगाई आग, लोग ने कहा जलपरी

Parineeti Chopra : शादी के बाद परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव के समंदर पर चिल कर रही हैं। हाल ही परी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे उसकी ननद ने कैप्चर किया है।
04:43 PM Oct 17, 2023 IST | BHUP SINGH

Parineeti Chopra in Maldives: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने पिछले महीने 24 सितंबर को आप नेता राघव चड्‌ढा के साथ उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधी थी। अभिनेत्री फिलहाल मालदीव की ट्रिप पर हैं। हाल ही में उन्होंने समंदर किनारे ड्रिंक पीते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। अब परी ने एक और तस्वीर शेयर की है और उन्होंने ये भी क्लियर किया है कि तस्वीर उनकी ननद ने खींची है। इससे पहले 16 अक्टूबर को परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव ट्रिप एक तस्वीर शेयर की थी।

फोटो में परिणीति को पूल टाइम एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान परिणीति को स्विमिंग गियर को पिंक चूड़े के साथ स्टाइल करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, 'हनीमून पर नहीं हूं! ये फोटो ननद ने ली है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘तारक मेहता….’ की दयाबेन क्या से क्या हो गई, पति और बच्ची के साथ दिखीं, फैंस बोले-‘कितने साल

मालदीव में एंजॉय कर रही हैं परिणीति

परिणीति ने क्लियर किया है कि वह मालदीव में हनीमून पर नहीं हैं। तस्वीर में साफ देखा सकता है कि परी अपने गुलाबी चूड़े को दिखाते हुए समंदर के सामने ड्रिंक का कप पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी न्यूलीवेड कपल राघव और परिणीति ने अपनी शादी की कई तस्वीरें एक के बाद एक सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

इसके साथ ही कपल ने शानदार कैप्शन देते हुए लिखा था, 'नाश्ते के टेबल पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी….आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे….हमारा हमेशा के लिए वक्त अब शुरू होता है।'

यह खबर भी पढ़ें:-रणवीर सिंह से लेकर सनी लियोनी तक ‘वन नाइट स्टैंड’ को लेकर खुले थे राज, जानिए किसने क्या कहा

परिणीति-राघव की शादी में कौन-कौन आए

परिणीति और राघव चड्‌ढा की शादी में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान जैसे राजनीतिक नेता शरीक हुए थे। इसके अलावा सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह भी इस शादी में शामिल हुए थे। हालांकि, परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका और उनके जीजू निक जोनस इस शादी से दूर रहे हैं। वह अपने वर्क कमिटमेंट के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाए थे।

Next Article