For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा का शादी के बाद पहला बर्थडे, राघव चड्ढा ने रोमांटिक अंदाज में किया विश

07:34 PM Oct 22, 2023 IST | Sanjay Raiswal
parineeti chopra birthday  परिणीति चोपड़ा का शादी के बाद पहला बर्थडे  राघव चड्ढा ने रोमांटिक अंदाज में किया विश

Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज 35 साल की हो गई हैं। परिणीति के लिए उनका इस बार का बर्थडे बेहद खास है। क्योंकि शादी के बाद उनका ये पहला बर्थडे है। परिणीति चोपड़ा शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा को उनके परिवार वाले और उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। अब राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा को अनोखे अंजाज में बर्थडे विश किया है। राघव चड्ढा ने पत्नी परिणीति संग अपनी कई खूबसूरत और अनसीन रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

Advertisement

राघव चड्ढा ने पत्नी के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति संग अपनी कई सारी अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में परिणीति और राघव रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में राघव और परिणीति एक छाते के नीचे दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में परिणीति के अकेली दिखाई दे रही है। वहीं, अगली तस्वीर में दोनों पति-पत्नी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।

फोटोज के साथ कैप्शन में राघव ने लिखी दिल की बात…

राघव ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में अपनी पत्नी के लिए अपने दिल की बात लिखी है। राघव ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'तुम एक सुपरस्टार की तरह मेरे जीवन को रोशन कर देती हो, 'पारू'! तुमने मेरी जिंदगी में आकर एक सुपरस्टार की तरह रोशन भर दी है। मेरी जिंदगी में इतना सारी खुशियां, हंसी-मजाक और खूबसूरत बनाने के लिए थैंक्यू।' आपकी बस एक मुस्कान मेरी चैलेंजिंग लाइफ को जीने का हौसला देती है। आज के इस खास दिन को मैं एक अद्भुत महिला के साथ मनाना चाहता हूं। आप मेरी दुनिया में बहुत सारी खुशियां लाते हो…। ये हमारे पहले साल का खूबसूरत पल है। उम्मीद करता हूं अब हम पहले से ज्यादा खुशी, प्यार और यादगार पल एक साथ बिताने वाले हैं। जन्मदिन मुबारक हो वाइफ।'

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के पोस्ट पर दिया ये जवाब…

वहीं राघव के इस प्यार भरे पोस्ट परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'नाराज करने वाला ये शख्स मुझे इमोशनल भी कर देता है।' बता दें कि यह पहला मौका है जब कपल ने अपनी डेटिंग की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है। राघव ने ये साफ किया कि ये तस्वीरें अफेयर के पहले साल की हैं। राघव और परिणीति के इस प्यार भरे पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स परी को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

एक महीने पहले हुई थी दोनों की शादी…

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर में 24 सितंबर 2023 को शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के खूबसूरत लीला पैलेस को चुना। शादी को लेकर कई महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की यह शादी काफी चर्चाओं में रही। उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और फिर दोनों सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गए। इसी साल मई में दोनों ने सगाई भी की थी।

.