For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

इधर परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से की सगाई, उधर बाबुल के छलके आंसू, तस्वीरें वायरल

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को आप नेता राघव चड्‌ढा से सगाई कर ली है। लेकिन यह लम्हा उनके पापा के लिए बहुत ही भावुक पल था। परी की सगाई की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
05:45 PM May 18, 2023 IST | BHUP SINGH
इधर परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से की सगाई  उधर बाबुल के छलके आंसू  तस्वीरें वायरल

मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को आप नेता राघव चड्‌ढा से सगाई कर ली है। लेकिन यह लम्हा उनके पापा के लिए बहुत ही भावुक पल था। परी की सगाई की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनमें से कुछ तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि जब परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई हो रही थी उनके पापा काफी इमोशनल हो रहे थे और उनकी आंखों से टप-टप आंसू निकल रहे थे। दरअसल, वे मन ही मन सोच रहे थे कि इतने दिनों तक उसका लालन-पोषण किया है अब एक दिन वह पराई हो जाएगी। यानी शादी करके दूसरे घर चली जाएगी। वैसे भी बड़े बूढ़े कह गए है कि बेटी पराया धन होता है। उसे शादी कर दूसरे परिवार को संभालना होता है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-The Kerala Story ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 13वें दिन कमाए इतने करोड़

परी ने खुद शेयर की सगाई की तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी सगाई की रस्में गुरुद्वारे में हुई थी। इनमें से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में परी के पिता यानी बाबुल की आंखे नम हो रही हैं। पहली तस्वीर में परिणीति और राघव को हाथ जोड़कर दिखाया गया है, जबकि अगली तस्वीर में उन्हें एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए दिखाया गया है। उनके परिवार पीछे बैठे हैं। तीसरी तस्वीर में परिणीति के पिता पवन चोपड़ा आंसू पौछते दिख रहे हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में परिणीति और राघव अपनी सगाई में खुश दिख रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Cannes 2023: सारा अली खान ने अपने ग्लैमरस लुक से लूट ली महफिल, कायल हुए फैंस

परी के भाई शिवांग ने किया पापा को नोटिस

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा ने पोस्ट कर कमेंट किया और लिखा, 'बैकग्राउंड में पापा का आंसू आना हाइलाइट है।’ अभिनेत्री के फैन्स लगातार इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

.