होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Parineeti-Raghav की शादी का अनदेखा वीडियो आया सामने, किया गजब का डांस, वीडियो वायरल

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा की शादी का एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें यह कपल फिल्म 'काई पो चे' के गाने शुभारंभ पर थिरकते नजर आ रहा है।
10:35 AM Sep 26, 2023 IST | BHUP SINGH

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्‌ढ़ा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। यह कपल शादी से पहले उदयपुर के लीला पैलेस में शाही शादी करने को लेकर चर्चा में था। वहीं सोमवार को परिणीति और राघव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके दोस्तों और चाहने वालों ने उन्हें बधाईयां दी।

अब इस कपल की शादी का एक वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो जयमाला के बाद का है। परिणीत-राघव का यह वायरल वीडियो एक फैन फेज ने शेयर किया है। इस दौरान राघव और परिणीति जयमाला कार्यक्रम के बाद फिल्म 'काई पो चे' के गाने शुभारंभ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। राघव-परिणीति इस दौरान एक अंब्रेला के नीचे चलते हुए दिख रहे हैं और दोनों खुशी से झूमते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-स्वरा भास्कर बनीं बेबी गर्ल की मां, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, लिखा- बिल्कुल नई दुनिया….

राघव-परिणीति ने किया डांस

सामने आए इस वीडियो में मेहमान कपल को चियर करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, कपल अपनी मस्ती में झूम रहा है। परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किया हुआ गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं और उनके पति राघव चड्‌ढा ने ऑफ व्हाइट शेरवानी कैरी की थी। राघव अपने लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

परिणीति-राघव की शादी में शामिल हुए ये मेहमान

परिणीति-राघव की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल हुए थे। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मौजूद नहीं थी। लेकिन अपनी चचेरी बहन को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दी थीं।

खास अंदाज में ससुराल पहुंची परिणीति

शादी समारोह में शादी होने के बाद परिणीति और राघव आखिरकार उदयपुर से वापस दिल्ली लौट चुके हैं। परिणीति का अपने ससुराल में बेहद शानदार तरीके से स्वागत किया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस पैरेंट ग्रीन कलर के आउटफिट आई थीं। वहीं, राघव भी एथनिक कपड़ों में कमाल के लग रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें:-बबलू पंडित बनने वाले हैं पापा, शेयर की गुड न्यूज, डिलिवरी डेट का भी किया खुलासा

परिणीति की आने वाली फिल्म

बात करें परिणीति चोपड़ा की तो उनकी आने वाली फिल्म 'द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का ट्रेलर 25 सितंबर को लॉन्च किया गया है। ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म अक्षय पाजी जसवंत सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं परिणीति उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में जसवंत सिंह कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों को बचाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Next Article