For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'हम साथ जी नहीं सकते तो क्या, साथ मर तो सकते हैं' सुसाइड नोट लिख फंदे से झूला प्रेमी जोड़ा

जब घरवाले ही प्यार के बीच दीवार बन गए तो प्रेमी और प्रेमिका ने खुदकुशी कर फैसला किया। सुसाइड नोट में प्रेमी जोड़े ने लिखा कि हम साथ जी नहीं सकते तो क्या, साथ मर तो सकते हैं।
02:37 PM Jun 21, 2023 IST | Anil Prajapat
 हम साथ जी नहीं सकते तो क्या  साथ मर तो सकते हैं  सुसाइड नोट लिख फंदे से झूला प्रेमी जोड़ा

पाली। राजस्थान के पाली जिले में एक प्रेमी जोड़े के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जब घरवाले ही प्यार के बीच दीवार बन गए तो प्रेमी और प्रेमिका ने खुदकुशी कर फैसला किया। सुसाइड नोट में प्रेमी जोड़े ने लिखा कि हम साथ जी नहीं सकते तो क्या, साथ मर तो सकते हैं। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने सोमवार रात ढ़ाबर गांव में ही खेत में पेड़ पर एक साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतारकर रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर नमित मेहता और एसपी गगनदीप सिंगला भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।

Advertisement

पुलिस ने बताया की मंगलवार सुबह डाबर गांव के पास एक खेत में निर्मल गज्जा और संगीता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि लड़के के घरवारों ने लड़के के परिजनों पर हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने हमले में घायल तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने जानलेवा हमले और घर में तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।

लड़की का आरोप-परिजनों ने जबरन की शादी

खुदकुशी मामले की जांच में सामने आया है कि लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन, लड़की के घरवाले इस बात से नाराज थे। प्रेमी जोड़ो शादी करना चाहता था। लेकिन, लड़की की घरवालों ने बेटी की शादी करीब डेढ़ महीने पहले कहीं और कर दी थी। कुछ दिन पहले ही लड़की पीहर आई तो लड़के से फोन पर बात की। इसके बाद दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला लिया। सोमवार शाम ही दोनों घर से चले गए। इसके बाद दोनों ने पहले सुसाइड नोट लिखकर फेसबुक पर पोस्ट किया और फिर देर रात दोनों फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में लड़की ने भी अपने घरवालों पर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है।

प्रेमी जोड़े ने सुसाइड नोट में ये लिखा

खुदकुशी से पहले प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर वीडियो व सुसाइड नोट पोस्ट किया। लड़के ने दो और लड़की ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा। वीडियो में लड़की ने अपने परिजनों पर जबरन शादी करवाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, लड़के ने प्यार के बीच दीवार बनने वाले लोगों को सजा दिलाने की मांग की है। संगीता ने लिखा कि वह प्रेमी निर्मल को ही अपना पति मान चुकी थी, निर्मल के घर से ही उसकी अर्थी सुहागन की तरह जाए। परिजन उसके शव को हाथ ना लगाए। मेरे परिवार के लोगों ने साथ जीने नहीं दिया तो क्या, हम साथ मर तो सकते है। वहीं, निर्मल ने लिखा कि मैं संगीता को उसकी मर्जी से साथ भगाकर ले गया था। हम दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन हमारे साथ गलत हुआ। ये लोग हमें जीने नहीं देंगे, इसलिए हम दोनों साथ में मर रहे हैं। निर्मल ने अपनी आखिर इच्छा का जिक्र करते हुए लिखा कि हम दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ होना चाएिए। युवक ने खुद के परिवार को हिम्मत देने की बात लिखी। साथ खुदकुशी के लिए मजबूर करने वालों को सजा दिलाने की मांग की।

युवती के परिजनों ने लड़के के घर बोला हमला

इधर, सुसाइड का पता चलते ही मंगलवार सुबह गुस्साए युवती के परिजनों ने लाठी और धारदार हथियारों से लड़के के घरवालों पर हमला बोल दिया। हमले में निर्मल के पिता हुकमीचंद गज्जा, मां केशर गज्जा और भाई दिलीप गज्जा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रोहट अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीनों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया। हमलावरों ने बोलेरो और बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें:-भगवान को पहला भोग खीचड़े का ही क्यों? राजस्थान की 13 साल बच्ची की जिद के आगे प्रकट हुए ‘जगन्नाथ’

.