For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'सिर्फ धनवान की हो रही जय-जयकार' प्रियंका बोलीं - 8 सालों से मोदी सरकार मार रही जनता का हक

मिशन रिपीट अभियान को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज टोंक जिले के निवाई में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने 1000 इंदिरा ग्रामीण रसोइयों का शुभारंभ किया।
03:41 PM Sep 10, 2023 IST | Kunal bhatnagar
 सिर्फ धनवान की हो रही जय जयकार  प्रियंका बोलीं   8 सालों से मोदी सरकार मार रही जनता का हक

Tonk News: मिशन रिपीट अभियान को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज टोंक जिले के निवाई में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने 1000 इंदिरा ग्रामीण रसोइयों का शुभारंभ किया।

Advertisement

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्द केंद्र सरकार को घेरा, प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने आप को भूमि पुत्र कहते थे वो करोड़ों के काफिले में चल रहे। इधर सीएम गहलोत ने एक बार फिर ईआरसीपी का मुद्दा उठाया। सीएम गहलोत ने कहा कि मेरी जिद है कि मैं ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को पूरा करके रहूंगा।

लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नही- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा- दुनिया के लोग राजस्थान के बारे में जानने आते है, आपका प्रदेश कर्तव्य, वीरता और साहस की मिसाल है लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नही है। अंतिम छोर तक योजनाओं को पहुंचाना कांग्रेस का लक्ष्य है। आगे प्रियंका ने कहा कि योजनाओं के द्वारा हम आपको कुछ नहीं दे रहे ये आपका हक है।

पूरे देश को राजस्थान पर गर्व

आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि वीरभूमि राजस्थान के लोगों को मेरी राम राम, पूरे देश को राजस्थान पर गर्व है। लोकतंत्र में जनता ही भगवान होती है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। महात्मा गांधी ने देश की आजादी लड़ाई लड़ी।

राजस्थान सरकार गरीब को गणेश मानकर और किसान को भगवान मानकर काम करती है। सवाईमाधोपुर गणेश मंदिर जाते हैं तो जंगल आता है, लोगों को बाघ और अन्य जानवरों से खतरा रहता है, पर आस्था के आगे कुछ नहीं होता है।

प्रियंका गांधी ने कहा ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाया जा रहा मंहगाई हम लोगों को हक दे रहे हैं, महंगाई राहत कैंप के जरिए महंगाई से राहत दी, महंगाई के चलते लोग परेशान है, अदानी ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए, इनके पीछे जिम्मेदार पीएम मोदी है। पीएम मोदी ने अपने मित्र उद्योगपतियों के लोन माफ कर दिए, वोट के दौरान बड़ी बड़ी बात करेंगे, धर्म, जाति को ले आएंगे।

गहलोत सरकार की योजनाओं की तारीफ

गहलोत सरकार की तारीफ करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देशभर में बढ़ रही महंगाई की मोदी सरकार को कोई चिंता नहीं है। लेकिन, राजस्थान में महंगाई राहत कैंप लगाकर लोगों को राहत दी जा रही है। यहां लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है। प्रियंका गांधी ने इंदिरा रसोई, चिरंजीवी योजना, महिलाओं के लिए स्मार्टफोन स्कीम, पुरानी पेंशन योजनाओं को लेकर सीएम गहलोत की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि जिस सरकार की नियत सही होती है, वो इस संपत्ति को आपके लिए खर्च करती है और राजस्थान में ऐसी ही कांग्रेस की सरकार है। आने वाले कुछ महीनों बाद राजस्थान में चुनाव होने वाले है। ऐसे में अब आपको ही ये निर्णय लेना पड़ेगा कि आपको कैसी सरकार चाहिए।

लेकिन, अगर राजस्थान में बीजेपी की सरकार आई तो कांग्रेस सरकार की सभी योजनाएं बंद हो जाएगी। ऐसे में प्रदेशवासियों को ध्यान रखना है कि क्या वो जनता के हित में काम करने वाली सरकार चाहते है या फिर जुमलेबाजी करने वाली सरकार चाहते है।

संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही- CM गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश में खतरनाक माहौल है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हम इस माहौल में फासिस्ट ताकतों का मुकाबला कर रहे। देश में ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाएं दबाव में हैं।

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए योजनाएं दी हैं। कांग्रेस ने योजनाओं में कमी नहीं रखी है। चिरंजीवी, ओपीएस जैसी स्कीमों की देशभर में चर्चा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कोई कमी नहीं रखी है। जैसा कि मैंने कहा था कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा। आज उसी रूप में हमारी सरकार काम कर रही है।

2030 का मिशन सोच-समझकर बनाया गया है। राजस्थान आज शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई मामलों में नंबर वन पर है। राजस्थान की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। वादे के मुताबिक हमनें राजस्थान में 10 योजनाएं दी। ऐसा राजस्थान में पहली बार देखने को मिला है।

.