For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'OMG 2' की अच्छी रिकवरी…पकड़ी रफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर कमा डाले इतने करोड़, 100 करोड़ी क्लब से बस कुछ कदम दूर

'OMG 2' Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अभिनीत अमित राय की फिल्म ने पांच दिन में 73.7 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
10:41 AM Aug 16, 2023 IST | BHUP SINGH
 omg 2  की अच्छी रिकवरी…पकड़ी रफ्तार  स्वतंत्रता दिवस पर कमा डाले इतने करोड़  100 करोड़ी क्लब से बस कुछ कदम दूर

'OMG 2' Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस पर शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है और 5वें दिन यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने इस सप्ताह 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने की उम्मीद जगा रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 18.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इससे इसका कुल पांच दिन का कलेक्शन 73.67 करोड़ रुपए हो गया है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-‘Gadar 2’ की बॉक्स ऑफिस पर आंधी, स्वतंत्रता दिवस पर की सबसे ज्यादा कमाई, कलेक्शन 200 करोड़ पार

'ओएमजी 2' डे बाई डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'OMG 2' शुक्रवार को 10.26 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ रिलीज हुई थी। इसने शनिवार और रविवार को क्रमशः 15.3 करोड़ और 17.55 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई और 12 करोड़ का कलेक्शन हुआ। हालांकि, मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दिन इसने 18.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके अच्छी रिकवरी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'OMG 2' को मंगलवार को कुल मिलाकर 74.37% हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली।

अक्षय को मिल गई भारतीय नागरिकता

यह स्वतंत्रता दिवस अक्षय कुमार के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। एक तो फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरी खुशी यह है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है। यह खुशी अक्षय ने ट्वीट कर अपने फैंस के साथ शेयर की। अक्सर अक्षय की कनाडाई नागरिकता पर ट्रोलर्स स्वाल उठाते रहते थे। 15 अगस्त को उन्होंने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। उन्होंने इसके साथ लिखा, "दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद!।

अक्षय ने पहले कहा था कि 1990 के दशक में वह अपने कॅरियर के बुरे दौर से गुजरे थे, जब उन्होंने लगातार 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में दीं। इसके बाद उन्होंने कनाडा में बसने का मन बनाया था और उस दौरान कनाडाई नागरिकता के लिए अप्लाई किया। उन्हें कनाडा की नागरिकता मिल गई थी। साल 2019 में उन्होंने एक इंवेट में खुलासा किया था कि उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के अप्लाई किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Akshay Kumar को मिला भारतीय पासपोर्ट, ट्वीट कर कहा-अब दिल और सिजिटनशिप दोनों से हिंदुसतानी,

'ओएमजी 2' के बारे में अधिक जानकारी

अमित राय द्वारा निर्देशित, 'ओएमजी 2' 2012 की फिल्म 'ओएमजी' यानी 'ओह माय गॉड' का आध्यात्मिक सीक्वल है! यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म भारतीय स्कूलों में यौन शिक्षा के विषय पर प्रकाश डालता है, लेकिन 25 कट्स के बाद सेंसर बोर्ड से ए (केवल वयस्क) प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। इसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी हैं। 11 अगस्त को 'ओएमजी 2' की टक्कर सनी देओल और अमीषा पटेल की 'दर 2' से हुई। संयोगवश, 'ओएमजी 2' में एक सीन है जिसमें अक्षय गदर गाना उड़जा काले कवन गाते नजर आ रहे हैं।

.