For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अब गांव-ढाणी तक जाएगी कांग्रेस की 7 गारंटियां, कल से निकलेगी यात्रा, 135 विधानसभाओं पर सीधा असर

राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते कल यानि 7 नवंबर से कांग्रेस की 7 गांरटी यात्रा शुरु हो रही है। यह यात्रा राजस्थान की 135 विधानसभाओं में जाकर सरकार की योजनाओं के बारें में जानकारी देगी।
04:41 PM Nov 06, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
अब गांव ढाणी तक जाएगी कांग्रेस की 7 गारंटियां  कल से निकलेगी यात्रा  135 विधानसभाओं पर सीधा असर

7 Guarantees Yatra: राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते कल यानि 7 नवंबर से कांग्रेस की 7 गांरटी यात्रा शुरु हो रही है। यह यात्रा राजस्थान की 135 विधानसभाओं में जाकर सरकार की योजनाओं के बारें में जानकारी देगी। यात्रा की शुरुआत राजधानी जयपुर से सीएम अशोक गहलोत करेंगे।

Advertisement

इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी में से कोई एक के भी राजस्थान में आने की संभावना है। यह यात्रा सात संभागों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और फिर भरतपुर में आयोजित होगी। यात्रा के पहले दिन हर संभाग में सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इन लोगों को मिली है जिम्मेदारी

अजमेर में सचिन पायलट, उदयपुर में डॉ. सीपी जोशी, जोधपुर में हरिश चौधरी, बीकानेर में गोविंद राम मेघवाल, जयपुर में भंवर जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश को भरतपुर, प्रमोद जैन भाया को अंता की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए काजी निज़ामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अमृता धवन अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वयक के रूप में काम करेंगे।

135 विधानसभाओं सीटों से निकलेगी यात्रा

कांग्रेस की ये गारंटी यात्रा प्रदेश के सात संभागों की 135 विधानसभाओं से निकलेगी। इस दौरान करीब 6 रोड शो होंगे, जिसके लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति ली जा रही है।

ये है कांग्रेस की नई गारंटी

  • 2 रुपए किलो गोबर।
  • कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप।
  • अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई।
  • ओपीएस गारंटी कानून।
  • प्राकृतिक आपदा पर 15 लाख का बीमा।
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना का विस्तार कर 1.04 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाना।
  • गृहलक्ष्मी गारंटी योजना।

.